तीन साल पहले पति गुज़र गए अब तक विधवा पेंशन नहीं मिला, अधिकारी 10 हज़ार घूस मांगते हैं...
पटेलपारा ग्राम-लमना, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी एक ग्रामीण महिला मेलकुंअर से बात कर रहे हैं जो बता रही हैं कि तीन साल पहले पति की मृत्यु हो चुकी है लगातार तीन सालों से विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर रही हैं लेकिन आज तक पेंशन नहीं दिया गया सरपंच सचिव के पास भी जाते हैं तो वे 10 हज़ार रू घूस मांगते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियों के फोन पर बात करके दबाव बनाए जिससे इस गरीब विधवा की समस्या का निवारण हो सके... ब्लाक CEO@7387673744 सचिव@9754568946, सरपंच@ 9754038804. मेलकुंअर@8889353891, बाबूलाल नेटी@8435886099
Posted on: Aug 21, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
तालाब गहरीकरण में एक साल पहले तीन महीने काम किया था, पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है...
ग्राम-हरडी, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी ग्रामीण मान सिंह जी से बात कर रहे है जो बता रहे हैं कि वर्ष 2016 में उनके परिवार के तीन लोगों ने तालाब गहरीकरण में काम किया था जिसमे उन्होंने तीन माह तक काम किया पर अब तक उनको केवल एक माह का ही भुगतान किया है आज भी 2 माह का भुगतान बकाया है इस काम को सरपंच व सचिव के द्वारा कराया गया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों को फोन करके फोन पर दबाव बनाए ताकि मजदूरों की मजदूरी की समस्या का निराकरण हो सके| सचिव@9644443824, CEO@9303152869. बाबूलाल नेटी@8224886839
Posted on: Aug 21, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
लाल चुनरी मईया के पियार मईया के पिया...भजन
ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से इंदु देवी एक भजन सुना रही है:
लाल चुनरी मईया के पियार मईया के पियार-
मईया के बजरिया में जाके परात हो भेलन मईया के-
लाल बिंदी मईया के पियार मईया के पियार-
लाल सिंदूरमईया के पियार-
लाल लाथी मईया के पियार-
लाल नथिया मईया के पियार-
लाल चुनरी मईया के पियार मईया के पिया...
Posted on: Aug 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बेटी हूं मै बेटी, मै तारा बनूंगी...गीत
बड़ाताज बाग, जिला-नागपुर (महाराष्ट्र) से नसरीन बेटियों पर एक गीत सुना रही हैं :
बेटी हूं मै बेटी, मै तारा बनूंगी-
तारा बनूंगी मै सहारा बनूंगी-
गगन पे चमके चंदा मै धरती पे चमकुंगी-
धरती पे चमकुंगी मै उजियारा करूंगी-
बेटी हूं मै बेटी, मै तारा बनूंगी...
Posted on: Aug 19, 2017. Tags: NASREEN NAGPUR SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा..जसपुरिया गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया सरपंची राज पर एक जसपुरिया गीत सुना रहे हैं :
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा
हर गरीब परेसान सरपंची राज जबर लफड़ा-
धरम करम ला काम करे पैसा नहीं दे सरपंची राज जबर लफड़ा-
सरकारी चाउर आवे ओला नहीं बाटे सरपंची राज जबर लफड़ा-
हाय रे सरपंची राज जबर लफड़ा...


