बूढा देव को कईसे मनाऊँ रे...गोंडवाना भक्ति गीत-

ग्राम-टांकी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं:
सगा सोय रहा बड़ा देव धरी ध्यान-
कारज सकल पूरा होए मिले शक्ति सम्मान-
बूढा देव को कईसे मनाऊँ रे-
ज्योति जलाऊँ कि आरती उतारूं-
पांच तत्व के बना शरीरा रे-
स्वागत पे क्या-क्या सजाऊँ रे-
घर मं प्रभु जी पधारे है-
चरण धुलाऊ कि टीका लगाऊं रे-
बूढा देव को कईसे मनाऊँ रे...

Posted on: Aug 23, 2017. Tags: MANOJ KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय बनाने में काम किया पर एक साल हो गए अब तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-खुरपा, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले बता रहे हैं कि यहां ग्रामीणों ने एक वर्ष पहले शौचालय का निर्माण किया था जिसमे पांच मजदूरों ने काम किया था लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है इसके लिए सचिव,सरपंच के पास भी कहा गया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है यही कह देते हैं कि पैसा आपके खाते में आ गया है लेकिन जब बैंक जाते हैं तो खाते में कोई भी पैसा नहीं रहता है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन करके दबाव बनाए सरपंच@9753928209, CEO@7693515855, SDM@9425636137. ग्रामीण अमोल सिंह पांडो@9109892546

Posted on: Aug 22, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR VICTIMS REGISTER

दो साल पहले रोज़गार गारंटी में काम किया, अब तक पैसा नहीं मिला है, अधिकारी को फोन करें...

ग्राम-उमरखोई, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी बता रहे हैं कि 35 मजदूरों ने रोजगार गारंटी योजना के तहत वार्ड न.5 में डबरी निर्माण किया गया था इनमें से केवल 4-5 मजदूरों का ही भुगतान किया गया है, दो साल बीत जाने के बाद भी शेष मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है जबकि इसके लिए कई जगह आवेदन भी किया जा चुका है लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन पर फोन करके दबाव बनाए जिससे ग्रामीणों की मजदूरी मिल सके|सचिव@8889445113, ब्लाक सीईओ@7387673744, जिलाधिकारी@7752223344. ग्राम सम्पर्क सूत्र@9669723477.

Posted on: Aug 22, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

15 वर्ष पहले विधवा हुए, अब तक विधवा पेंशन नहीं शुरू हुआ, कृपया अधिकारियों को फोन करें...

ग्राम-अंधियारखोह, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक बागरी कुछ विधवा ग्रामीण महिलाओं से बात कर रहे हैं जो बता रही हैं कि उन्हें 3 से 15 वर्ष से बिधवा होने के बावजूद भी विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, सूची में नाम ही नहीं जोड़ा जा रहा है, जब सरपंच, सचिव के पास जाते हैं तो काम हो जायेगा, कहकर टाल देते हैं केवल गुमराह कर रहे हैं इससे इनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों के फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीण विधवा महिलाओं की पेंशन की समस्या का निराकरण हो सके CEO@7693915855, सरपंच@8896107545, सचिव@9911737625.दीपक बागरी@9009445139

Posted on: Aug 22, 2017. Tags: DEEPAK BAGRI SONG VICTIMS REGISTER

ये अंगा मेरी हूँ तुम्हार...कर्मा गीत

ग्राम-उमरखोही, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट ग्रामीण महिला से एक कर्मा गीत सुन रहे हैं:
ये अंगा मेरी हूँ तुम्हार-

राधा में बसाये के लाकपुर मारे-
काला तोहे धनिया तोहे धन्या-
काला तो देहे गोना गोदरी-
आज रोये-रोये कान्हा के ध्यान-
तेरो धनि बस्याए के लाक पुर माँ रे-
ये अंगा मेरी हूँ तुम्हार...

Posted on: Aug 22, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »