जाग जाओ रे जाग जाओ भैया जाग जाओ रे...जागरूकता गीत

ग्राम-देवगढ़, पोस्ट-लोहांगी, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से संजू परतेती साथ में धरोतन धुर्वे एक गीत सुना रही है :
जाग जाओ रे जाग जाओ भैया जाग जाओ रे-
अब तो आई जगन की बारी-
नची दादा तुम्हे जगा रा सुनो सगा जन भाई-
मुट्ठी बंद कर नर और नारी-
जय शिव नारा लगाओ-
मॉस छोडो मदिरा छोडो-
धरम की और अपना लो-
जाग जाओ रे जाग जाओ...

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: SANJU PARTETI SONG VICTIMS REGISTER

हम 150 लोगों ने 4 साल पहले वन विभाग के लिए काम किया था पर अब तक पैसा नहीं मिला है...

सीजीनेट यात्रा में आज ग्राम-सिलपहरी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव की महिलाएं कमला बाई कमला बाई, सोमकुवर, लीलावती है जो बता रही है कि वनविभाग में काम किये है जिसमे बंजरिया के उदय गोंड ने कराया था जिसको चार साल हो गए लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं हुआ है इसमें लगभग 150 लोगों ने काम किया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि उपरोक्त समस्या के लिए अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये जिससे इन ग्रामीण लोगों की भुगतान की समस्या का निवारण हो सके |वनमंडल अधिकारी@7580801220. ग्रामीण गया सिंह मसराम@8461041251. धनसाय मरावी@9575881759,

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

दो माह से हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प खराब है मैकेनिक देखने भी नहीं आया, अधिकारी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-दर्री, पोस्ट-दर्री, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव के साथी मुनिनाथ है जो बता रहे है कि ग्राम दर्री वार्ड नं -3 में दो माह के ऊपर से हैंडपंप खराब हैं जिसके कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है इसके लिए सरपंच के पास आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है कोई मैकेनिक देखने भी नहीं आया है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके| P.H.E.@9893485805. मुनिनाथ @7354403620

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

वोट मांगने के समय हमारे नेता सबको पहचानते हैं पर उसके बाद से ही सब गरीब को भूल जाते हैं...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि आज देश आज़ाद हुए 70 साल हो गए लेकिन जिधर देखो और सीजीनेट में सुनो तो समझ में आता है कि सभी ओर बस समस्या और समस्या है, गरीब परेशान है. आज के जितने नेता हैं वो सिर्फ वोट मांगने के समय आते हैं और पहचानते हैं जीतने के बाद भूल जाते हैं अब हम गरीबों की मदद कौन करेगा आज हमारे समाज चाहे वो शहर हो गाँव ,मोहल्ले सभी जगह समस्याओ का अम्बार लगा है लगता है हमारे नेता गरीब की समस्या का हल नहीं करना चाहते वरना 70-75 साल से समस्याएँ क्यों नहीं हल हो रही हैं? कोई भी हम गरीब लोगों की मदद करने को तैयार नहीं है | कैलाश सिंह पोया@9753553881

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

डेढ़ माह से गाँव का ट्रांसफार्मर जला है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, किसान परेशान हैं...

ग्राम-खुटार, ब्लाक-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद कुशवाहा बता रहे हैं कि उनके गाँव में डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिससे किसानो का काफी नुकसान हो गया है बिल पे बिल आते जा रहे हैं और ये कह दिया जाता है कि आप लोगो बिल जमा नहीं है जबकि सभी किसानो का बिल जमा है इसके सबंध में इन्होने विद्युत विभाग,कलेक्टर कार्यालय, सी.एम.हेल्पलाइन में शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में ट्रांसफार्मर लग सके | MPEB-D.E.@9425184885, मानपुर विद्युत मंडल J.E.@7089073231. रामप्रसाद कुशवाहा@9753330408.

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: RAMPRASAD KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »