2015 में सड़क निर्माण में हम 150 लोगों ने काम किया था, मजदूरी भगतान पूरा नहीं किया गया है...

ग्राम-पुशगुट्टा, पंचायत-उलिया, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामू गुंडरू बता रहे हैं कि 2015 में सड़क निर्माण कार्य में लगभग 15-20 दिन 150 लोगों ने काम किया था, ये तीन साल से अधिक हो रहा है मजदूरी भगतान पूरा नही किया गया है आधा हुआ है, कुछ बाकी है| जिससे उन्हें अपने आर्थिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने इसकी शिकायत कई बार सरपंच, सचिव, ग्राम सभा, लोकसुराज अभियान में किए हैं, पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं : CEO@9753724383, कलेक्टर@9425584388, सचिव@9406157325. संपर्क@7587737251.

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: CG KANKER KOYALIBEDA NREGA PAYMENT RAMU GUNDRU SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 30th August 2018...

नई दिल्ली : नज़रबंद रहेंगे गिरफ़्तार ‘मानवाधिकार कार्यकर्ता’BBC
झारखंडः कहाँ खड़ा है राज्य का आदिवासी नेतृत्व?-BBC – भोपाल: मध्यप्रदेश,तेंदूपत्ता इकट्ठा करने वालों को जूते-चप्पल के साथ ‘कैंसर’ बांट रही मध्यप्रदेश सरकार NDTV
मध्यप्रदेश : झाबुआ.आदिवासी गांवों में बनाएंगे जनजाति अधिकार सभा -पत्रिका –
छत्तीसगढ़:बीजापुर.13 किमी का सफर तय कर बुजुर्ग को खाट पर लाए अस्‍पताल, ताला लगा होने से लौटे परिजन – नईदुनिया -

Posted on: Aug 30, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM

केयोडे वाडा केयोडे वाडा नुनिले वया...गोंडी गीत

कोरम नंदनी ग्राम-सुन्नामटका, तहसील-वेलपुरम, जिला-तुर्प (पूर्वी) गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से गोंडी भाषा में एक गीत सुना रही हैं:
केयोडे वाडा केयोडे वाडा केयोडे वाडा नुनिले वया-
नुनिले हयों दानि कैला नुनिले वया केयोडे वाडा नुनिले वया-
केयोडे वाडा केयोडे वाडा केयोडे वाडा नुनिले वाडा-
हड्मे जोगो दादाल नुनिले वया केयोडे वाडा केयोडे-
वाडा नुनिले वैया-
सुखडा हरुन तमुर नुनिले वैया केयोडे वाडा केयोडे-
वाडा नुनिले वया...

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: ANDHRA EAST GODAVARI GONDI KORAM NANDNI PRADESH SONG

स्वास्थ्य स्वर: हिचकी ठीक करने का घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, थाना-बोड्ला, तहसील-बोड्ला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगत राम लांझी हिचकी को ठीक करने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि हिचकी आने पर परसा (पलाश) के पत्ते को चिलम (बीडी) जैसा बनाकर उसमे राहर (अरहर) के पत्तों को तम्बाखू के जगह भरकर पीने से हिचकी से आराम मिलता है, यदि अरहर के पत्ते उपलब्ध नहीं है तो इसके स्थान पर चने के पत्ते को भी इसी तरह उपयोग किया जा सकता है | ये औषधि हमारे वातावरण के आस-पास ही उपलब्ध हो जाती है यह उपचार बिना कोई खर्चा किये घर में ही किया जा सकता है |अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@7389964276.

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

मेरे कुआँ में मजदूरों ने काम किया था, उसका पैसा जब मांगते हैं तो इंजीनियर पहले कमीशन मांगता है...

ग्राम-भेन्द्री, जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे है 2011 में कुआँ सरकार की तरफ से पास हुआ था आदेश इंजिनियर को दिखाए तो इंजनियर ने बोला काम शुरू करवा दो जो लोग काम कर रहे है उसकी हाजरी भी भर लेना उसके बाद किश्त मांगे तो बोले कि खर्चा करना पड़ेगा | इसकी शिकायत जनपद पंचायत में सीइओ को भी लेकिन आज तक कोई अधिकारी नहीं आया जिन मजदूर लोगो ने काम किया था वो अब पैसे मांग रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में अधिक से अधिक फोन कर समस्या का हल करवाने में मदद करें: सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, सीइओ@9399110366.यादव@9669148629

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI PAYMENT SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »