शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार...दोहा-

ग्राम पंचायत-चाँदरानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार संत देवी भाई रमेश सिंह से एक गीत सुनवा रहे हैं :
शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार-
लज्जा जिनकी रखियो राखिययो बरदा के असवार-
ओम सिद्धेश्वर धाम की है महिमा निराला-
कैलास वाले ने जब डेरा डाला...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

जय बड़ा देवा सेवा ला ले लेना मोर...गोंडवाना गीत-

ग्राम-इन्द्रपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रामचंद्र सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जय बड़ा देवा सेवा ला ले लेना मोर-
भक्ति ला  दे देना तोर-
सात गा रोटी चढाऊं देवा-
नारियल तोला चढाऊं मोरे  
देवा-बैशाख महिना म आ गये तोर त्यौहार-
दे देना मोला देवत है त्यौहार-
ले लेना देवा तोर मोर उजाला-
दे देना तोरे शक्ति ला देवा-
ले लेना देवा मोरे भक्ति ला देवा...

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: HINDI SONG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

आज समय बड़ा बलवाना जी पलट के देख पुराना...सीजीनेट प्रचार प्रसार गीत-

ग्राम-मांझीपुर, डोंगढ़ मंडला से संतोष कुमार अहिरवार एक्शन प्लान और प्रचार प्रसार से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है :
आज समय बड़ा बलवाना जी पलट के देख पुराना-
अव पलट के देख पुराना भैया पलट के देख पुराना-
दिये भ्रम है अर्जुन के मैं सुनो सुनाता हूँ बात-
अव तरकस तीर कमान लुटा गए एक गुरने के हाथ-
ये वही अर्जुन है वही ब्रम्हा है पलट के देख पुराना-
आज समय बड़ा बलवाना जी पलट के देख पुराना...

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: HINDI SONG MANDLA MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 14th jun 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजोंतिन मंडावी और कन्हैयालाल केवट इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD BULTOO GADHCHIROLI GONDI KANHAILAL KEWAT MANDAVI MH RADIO RAJONTIN

चन्दन है इस देश की माटी...युग निर्माण गीत-

चंदनपुर जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ है रामबिलास वे युग निर्माण गीत सुना रहें है-
चन्दन है इस देश की माटी-
तपोभूमि हर ग्राम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा बच्चा राम है-
हर शरीर मंदिर सा पावन-
हर मानव उपकारी है-
जहाँ सिंह बन गये खिलौने-
गाय जहाँ माँ प्यारी है-
जहाँ सवेरा शंख बजाता-
लोरी गाती शाम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा बच्चा राम है-
जहाँ कर्म से भाग्य बदलता-
श्रम निष्ठा कल्याणी है-
त्याग और तप की गाथाएं-
गाती कवी की वाणी है-
ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा-
निर्मल है अविराम है-
हर बाला देवी की प्रतिमा-
बच्चा राम है...

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »