हम लोगो का उम्र 60 साल से ज्यादा है, लेकीन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें..
मांझीपारा, ग्राम+पंचायत-छिन्दावाडा-3 ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी चेरंगा, सितु, जयराम नाग और महादेव बता रहे है कि इन सभी लोगो का उम्र 60 से ऊपर हो गया है लेकिन ये सब लोगो को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है | पेंशन के लिए उन्होंने कही बार सरपंच सचिव को बोल चुके है तो मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन 3 साल हो गया है, अभी तक नहीं मिला है | उनका कहना है कि उनको पेंशन मिले | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पेंशन दिलवाने में मदद करें : सचिव@8319460709, सरपंच@7724954145, दरभा CEO@7835814506. (175949)
Posted on: May 29, 2022. Tags: BASTAR CHERANGA DARBHA PENSION PROBLEM
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चीनी कहानी)
बच्चों, बाल चौपाल में आज आप सुनेंगे कहानी “मुर्गी बेचने वाली लड़की”| यह एक चीनी कहानी है और इसका हिंदी अनुवाद किया है अरविंद गुप्ता जी ने| कहानी “भारत ज्ञान-विज्ञान समिति” ने प्रकाशित की है| आवाज़ है जयपुर राजस्थान से सुनीता जी की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
YouTube लिंक:
https://youtu.be/0hJFqx9bY6M
वेबसाइट पर सुनें: https://www.sahkarradio.com/chart/bal-chaupal-murgi-bechne-wali-ladki/
Posted on: May 29, 2022. Tags: BAAL CHAUPAL RADIO SAHKAR SONG
पीने की पानी की समस्या है, सोलर पंप लगवाने के लिये मदद करें-
ग्राम पंचायत-सिलपुमेडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, निवासी झरिया से पानी लाते हैं, 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| नहाने के लिये गाँव में बने छोटे तालाब का उपयोग करते हैं पीने की पानी मुख्य समस्या है| उनका कहना है कि लोगो ने इसके लिये आवेदन किया है, लेकिन काम नहीं हो पाया है| निवासी सोलर पंप लगवाना चाहते है| जिससे पानी की सुविधा हो सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें| सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 29, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM
हमारे गाँव में कई दिनों से लाइट नहीं आ रहा हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-ग्राम-बुरगुम,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकालू राम पोयम बता रहे हैं,की 15 घरो की बस्ती हैं| उनके घरो में लाइट लगा हैं, लेकिन कई दिनों से लाइट नहीं आ रहा हैं| लाइट नहीं होने के करण रात के शौचालय या कई जाने डर लगता हैं| और खाना बनने में और बच्चो को पढाई करने में भी दिक्कत हो रहा हैं| इसके लिए सरपंच और सचिव को भी बताने पर भी कोई जवाब नहीं आ रहा हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नमबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@9691096007, बिजली विभाग@9424170833, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 29, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEM
हमारे गाँव मे पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-कुम्हारसडरा पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमा कुंजाम जी बता रह हैं उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| गाँव में पानी का कोई दूसरा श्रोत भी नहीं है और बोरिंग भी खराब है, पानी के लिए दूर जाना पड़ता है| हैंडपंप में पानी भी बहुत काम निकलता है, पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है|कृपया इस गाँव की समस्या निवारण के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर इनकी मदद करें|संपर्क नंबर@7646875809, सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485.
