नानो आल्ले वेया केल्ला यो पाल आसो पाल आसो वाडा यो...गोंडी गीत-
ग्राम साड्राबोदेनार-ब्लाक बास्तानार-जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)से पागलू कोवासी -एक छोटी सी गोंडी गीत सुना रहे है:
नानो आल्ले वेया केल्ला यो पाल आसो पाल आसो वाडा यो-
लोन दुव्वाड़ मिन्दे यो तोग एय्तना मिन्दे यो पाल-
आसो पाल आसो वाडा यो|ये नानो केल्लाड़ा नानो पाल-
आसो पाल आसो वाडा योनानो विक्की रेखा कोयेला पाल-
आसो पाल आसो वाडा यो|एय नानो बेचो एदेये आता यो...
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR CG GONDI PAGALU KAWASI SONG
गांव में स्कूल कि समस्या है, 25 किलोमीटर दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेकाक्लुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनुज कुमार पोयाम साथ में शुकलू बता रहे हैं उनके गांव में स्कूल कि समस्या है, प्राथमिक स्कूल कक्षा 5 वी तक है, आगे पढाई करने के लिए उन्हें 25 किलोमीटर दुर जाना पड़ता है, गरीब बच्चों को बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत कर चुके है परन्तु अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिए गये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7646929770, सरपंच@9479019041, सीईओ@9406016762.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: ANUJ POYAM BASTANAR CG PROBLEM SCHOOL SHUKALU
सड़क, बिजली, आंगनवाड़ी के लिये वर्षो से आवेदन कर रहे है लेकिन सुनवाई नहीं होती...
बेंगलूर, जिला-बीजापुर, छत्तीसगढ़ से निवासी धनसिंह पटेल बता रहे हैं कि गाँव में सड़क की समस्या है, लोग खुद से मिट्टी का सड़क बनाकर चलते हैं, गाँव में आँगनवाड़ी नहीं है, निवासी कई साल से इसके लिये आवेदन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि इस समस्या को सरकार तक पहुंचाकर गाँव में सुविधा कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7646820442.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BIJAPUR CG PROBLEM RAMESH KUNJAM ROAD
रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू सोडी बता रहे हैं उनके गांव के डोंगरी पारा में रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406705597, चिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DONGARIPARA JAMAGANV MANGALU SODI PROBLEM ROAD
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, गंगोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम गावडे बता रहे हैं उनके गांव के डोंगरीपारा में हैंडपंप की बहुत समस्या है वहां 15 मकान के जनसंख्या है, हैंडपंप नहीं रहने के कारण दूसरे पारा से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340919007, सचिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

