अंगना पधारो महारानी...भक्ति गीत

पूजा धुर्वे ग्राम-चारगावं, जिला-छिन्दवाडा, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रही हैं यह गीत नवरात्रि के समय गाया जाता है :
अंगना पधारो महारानी-

मोरी शारदा भवानी-
करदो कृपा महारानी-
अंगना पधारो महारानी...

Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Pooja Dhurve SONG VICTIMS REGISTER

सुन्दर मीठे फल खाए हम, सब की बढे अकल...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से कैलाश सिहं पोया एक कविता सुना रहे है :
सुन्दर मीठे फल खाए-
हम सब की बड़े अकल-
केला सेव संतरा आम-
चीकू तरबूज इस नाम-
सीता फल अंगूर पपीता-
जो खाता खुशियों में जीता...

Posted on: Jul 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: पीपली के औषधीय गुण

Vaid Nirmal Kumar Awasthi calling from Kasturba Nagar, Bilaspur district, Chhattisgarh informs how long pepper herb (pipli) can be useful in neurological disorders like epilepsy. He advises to boil long pepper fruit with neem leaves, its consumption can help in epilepsy. Long pepper can also be remedial in case of heat-strokes, unconsciousness etc. Consuming condensed long pepper herb with honey can be extremely therapeutic. Call Nirmal Kumar Awasthi for more@9685441912

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Nirmal Awasthi SONG VICTIMS REGISTER

डिमक-डिमक डिम डमरू बजावै...शिव भजन

शिवांशी शंकर ,रामबाग मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक शिव भजन सुना रही हैं:
डिमक-डिमक डिम डमरू बजावै-
उमा संग शिव कैलाश पर नाचे-
ऊं नम: शिवाय...
जटाजूट में गंग विराजे-
गले भुजंग की माला साजे-
एक हाथ में शूल लिये हो-
दूजे कर में डमरूधारी-
ऊं नम: शिवाय...
पतितों के पावन करते हो-
सुख देकर दु:ख को हरते हो-
शरणागत हूं मैं आज त्रिपुरारी-
सदा रहो मेरे डमरूधारी-
ऊं नम: शिवाय...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: SONG Shivansi Shankar VICTIMS REGISTER

आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन...सुवा गीत

पारा-कमली कला, ग्राम पंचायत-पंडरीपानी विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से समरतिया एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन-
मोर सुवान रे स्वागत करथन तुम्हार-
हांथ मा रख के झंडा तिरंगा-
मोर सुवाना रे भारत ला करिथन आजाद...

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »