हिन्दू के लिए ना, मुसलमान के लिए, जीना है तो जी, हिन्दुस्तान के लिए...देशभक्ति गीत

ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से उषा सिंह गीत सुना रही है:
हिन्दू के लिए ना, मुसलमान के लिए-
जीना है तो जी, हिन्दुस्तान के लिए-
गीता के लिए ना, कुरान के लिए-
जीना है तो जी, हिन्दुस्तान के लिए-
धरती के लिए ना, आसमान के लिए-
हिन्दू के लिए ना, मुसलमान के लिए-
जीना है तो जी, हिन्दुस्तान के लिए...

Posted on: Sep 05, 2017. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : माहवारी की तकलीफ में घरेलू औषधियां -

माला धुर्वे बता रही है जब किसी भी महिला के माहवारी में किसी भी प्रकार की तकलीफ हो तब चौलाई की जड़, तेलिया गेरू, गुलाब के पत्ते-ये तीनो छः मासे, डेढ़ तोले कपास की जड़, दो तोले पुराना गुड़, सबको तीन भाग पानी में मिलाकर क्वाथ बनाये चौथाई भाग शेष रह जाने पर छान कर रख ले इस क्वाथ को तीन दिन तक रोज प्रातः पिलाने से माहवारी का दोष दूर हो जाता है, एलुआ,गाजर के बीज,अमरबेल-ये तीनों 10-10 ग्राम,छोटी पीपल,सौफ, शुद्ध कसीस व केसर 5 ग्राम,केसर को पानी के साथ पीस लें अन्य सभी को पीसकर छान ले और खरल में पानी के साथ पीस कर मटर के बराबर गोलियां बना ले. एक-एक गोली सुबह शाम ले. इन्द्रायण मूल,वासा मूल कपास मूल,काले तिल सोठ काली मिर्च और पीपल और भारंगी दो दो ग्राम लेकर एक लीटर पानी के साथ काढ़ा बनाये जब आधा शेष रह जाए तब उतार ले और गोली के साथ उपयोग करें, धुर्वे@8719877544

Posted on: Sep 05, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

अंगना बैठले लान्ज्ले कतरे छन पान...मैथिली भाषा में गोसाई गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से इंदु देवी मैथिली भाषा में एक गोसाई गीत सुना रही है :
अंगना बैठले लान्ज्ले कतरे छन पान-
अग मैसे हो पान खये तन बिरहन मान-
अग मन खिए छनक चबूतरा अरे किये छन निशान-
अग मई कछिलाये भुलाई छन बिहारन मान-
अग मई माटी के चबूतरा अध् जन हा निशान-
अग मई हु न कोई छान बतसा निशान...

Posted on: Sep 05, 2017. Tags: INDU DEVI SONG VICTIMS REGISTER

अच्छा काम कर के जाने वाले...कविता

ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
हम कितना भी पैसा अपने दिमांग से कमा ले-
पर एक पाई भी साथ नही जाती-
आदमी मुट्ठी बंद करके, आता है-
परन्तु ख़ाली हाथ जाता है-
अच्छा काम कर के जाने वाले-
अपने पीछे खुशबू छोड़ जाते है-
गरीबोँ की सहायता करके-
जाने वाले को लोग याद करते है...

Posted on: Sep 05, 2017. Tags: KAILSH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our water problem got resolved after reporting on CGnet Swara...

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि उनके यहां मोटर पम्प खराब हो गया था जिसको लेकर वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियो तक समस्या से अवगत कराया था लेकिन कोई हल नही निकला और वार्ड के लोगो को पीने के पानी की समस्या हो रही थी उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता शेलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड कराया गया और जब उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा दबाव बनाया गया जिसके बाद समस्या का निराकरण हो गया, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड का परिणाम यह रहा की अब वार्ड के लोगो को स्व्च्छ पेयजल मिल रहा है वे वार्ड के लोगो द्वारा सीजीनेट की टीम के इस प्रयास के कारण बहुत बहुत धन्यवाद दे रहे है...सुनील@9308571702

Posted on: Sep 05, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »