सूरज की किरणे आती है, सारी कलियाँ खिल जाती है...कविता
ग्राम-पाली, जिला-रीवा (म.प्र.) से शिवकुमार द्विवेदी एक कविता सुना रहे है:
सूरज की किरणे आती है सारी कलियाँ खिल जाती है-
अंधकार सब खो जाता है सब जग सुन्दर हो जाता है-
चिड़िया गाती है मिलजुलकर बहते उनके मीठे स्वर-
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी चलती है जैसे मस्तानी-
नयी ताजगी नयी कहानी नया जोश पाते है प्राणी-
सुबह गर्मी लगती है जिनको मेहनत प्यारी लगती उनको-
मेहनत सबसे अच्छा गुण आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है...
Posted on: Sep 23, 2017. Tags: SHIVKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
मन भावे मईया के चुनरिया गोटेदार सैया लेले अहिया...भक्ति गीत -
ग्राम-भवानीपुर पोस्ट-तातापानी, पोस्ट-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छतीसगढ़ ) से कुमार बबलू सिंह एक भक्ति गीत सुना रहें है:
मन भावे मईया के चुनरिया गोटेदार सैया लेले अहिया-
जाता रहा रात बाजार सैया लेले अहिया-
गाय के गोबर ले अहिया गंगा जलवा हो-
संग में चढ़ावे खातिर सुनर-सुनर फलवा हो-
बेली चमेली औरी अड़हुल के हार सईया लेले अहिया-
जाताराबा कसर बाजार सैया लेले अहिया-
Posted on: Sep 17, 2017. Tags: DS KUMAR BABLU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वागत है श्रीमान हमारे गाँव में...स्वागत गीत-
मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
स्वागत है श्रीमान हमारे गाँव में-
है सच्चे इंसान हमारे गाँव में-
सबके मन में प्यार अनोखा पलता है-
असुरो पर मुस्कान हमारे गाँव में-
काबा- काशी में कोई भी भेद नहीं-
दोनों का सम्मान हमारे गाँव में-
पर्वो का उल्लास नया जीवन देता-
स्वाद भरे पकवान हमारे गाँव में-
यहाँ नीम वट पीपल पूजे जाते है-
संस्कृती की पहचान हमारे गाँव में-
अब न अंध विस्वाश अँधेरा फैलाते-
जोती बिखरे ज्ञान हमारे गाँव में-
तुलसी सूर्य का बीज यही मिल जाएगे-
रोक पोप का सो यहाँ नहीं है पर-
लोक धुनों की तान हमारे गाँव में...
Posted on: Sep 15, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
शासन का चक्रव्यूह...कहानी-
हस्तिनापुर राज्य में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था| भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए राजा ने आदेश दिया कि भ्रष्टाचारियों को बिजली के खम्भों पर लटकाकर फाँसी की सजा दी जाये| फाँसी वाले दिन सुबह-सुबह लोगो ने देखा कि बिजली के खंभे गिरे पड़े हैं तब आपस में चर्चा करने के बाद लोगो ने फैसला लिया कि महराज से मिलकर उखड़े खंभे की शिकायत की जाये.
राजभवन में आम जनता से बिजली के खंभे गिरे हुए की बात सुनने पर राजा साहब ने फौरन महामंत्री को बुलाया |इंजीनियर ने कहा कि अभी चक्रवात आने वाला था जो बिजली के खंभे से होकर भूमंडल मे जाकर पूरी पृथ्वी को नष्ट कर देती. इंजीनियर के इस फैसले को सुन सभी लोगो ने कहा चलो अच्छा हुआ भ्रष्टाचारियों की जान बच गई. सुनील कुमार@7250447165
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
लाला कौन महिनवा मा होवै दियर जुड़े पौबये नई हो...बघेलखंडी सोहर गीत
ग्राम-चिन्हर, पोस्ट-कोटा, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मानसी कुमारी बघेलखंडी भाषा में एक सोहर गीत सुना रही हैं ये गीत विशेष कर बच्चे के नामकारण या जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गाया जाता है :
लाला कौन महिनवा मा होवै दियर जुड़े पौबये नई हो-
माया लगते असढवा मा हो...
