बड़ादेव अर्जी करो बता देव मुझे ज्ञान...गोंडवाना गीत

ग्राम-पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
बड़ादेव अर्जी करूँ बता देव मुझे ज्ञान-
कोया पूछ देव तुझे कब आही गोंडी राज-
कब आही गोंडवाना राज की कोया मोर झर-झर रोये रे-
कहां गए मोर महल अटारी कहां गए राजधानी-
भैया कब आही ओ दिन कोय मोर झर-झर रोये रे-
नामे नगर में महल बनो है गढ़ मंडला कछाई...

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार के बच्चों और पति का नाम कई बरसों से राशन कार्ड में नहीं है राशन भी नहीं मिलता...

ग्राम पंचायत-बदरोडी, ब्लॉक्-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बोधन सिंह पोरते बता रहे हैं कि उनके घर में उनकी पत्नी के नाम का राशन कार्ड बना है जिसमें बच्चों और पति का नाम नहीं लिखा हुआ है और उन सभी को राशन नहीं मिल रहा हैं इसके लिए कई जगह आवेदन किया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नही की गयी है 20 सालों से वे बिना राशन के परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाए जिससे उनकी राशन की समस्या का निवारण हो सके CEO@7693915855,सरपंच@9009328769, सचिव @9617213127.रामसागर उईके@9669383380

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: RAMSAGAR UIKE SONG VICTIMS REGISTER

अंधकार से केवल दीपक है लड़ता...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से गोपीनाथ बेहरा एक कविता सुना रहे हैं:
अंधकार से केवल दीपक है लड़ता-
समझौता तो निहित स्वार्थ से दादा सूरज है करता-
सूरज कहता अंधकार से यह उचित मेरे विचार से-
आपस में क्यों हम टकरायें, कोई समझौता कर जाएँ-
दादागिरी में तुम महान हम भी है महान-
दुनिया की इस राज को बाँट ले आधा-आधा-
दिन को राज हमारा होगा रात तुम्हारी होगी-
बड़े ठाठ से तुम रहो रहे ठाठ से हम भी-
अंधकार से केवल दीपक है लड़ता...

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: GOPINATH BEHERA SONG VICTIMS REGISTER

राशन का चावल दो महीने से नहीं मिल रहा, सरपंच कहता है शौचालय का गड्ढा खोदो तब मिलेगा...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव में पिछले दो महीने से सरकारी उचित मूल्य की दूकान से राशन का चावल नहीं दिया जा रहा है सरपंच का कहना है कि शौचालय का खड्डा खोदंगे तो चावल दिया जायेगा ऐसा कह कर टाल देता है और पड़ोस के ग्राम-घाटपेंडारी के कुछ लोगो को बुलाकर चोरी छुपे चावल देता है इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाये जिससे देवरी गाँव के लोगों को राशन का चावल मिल सके... सरपंच@7772911742, S.D.O.@09424166557, कलेक्टर@07775266117. कैलाश सिंह पोया@9753553881

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

नउक चउक चौक ऊपर कलश....गीत

ग्राम-उमरखोही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आशा नेटी और गीता टेकाम सीजीनेट यात्रा से ग्रामीण महिलाओं के सांथ हैं ये एक गीत सुना रही है :
नउक चउक चौक ऊपर कलश-
कलश ऊपर दियन ऊपर बाती-
अरसी के तेल लेओ जले सारी राती-
देवी गंगा,गायेके दरश मायेके पड़ा वो परस-
हमार बोजली दाई के सुनी-सुनी कलश-
राम धरे धनुष,लक्ष्मण धरे बाण-
सीता माई के खोजन में निकल गे हनुमान...

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: ASHA NETI GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »