जब तक विस्थापितों का पूर्ण पुनर्वास न हो जाए, किसी उद्योग का काम शुरू नहीं होना चाहिए: मांग...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बोल रहे हैं कि पहले उद्योगपति भी इस देश में स्वदेशी भावना से काम करते थे आज उनका परचम तो दुनिया में लहरा रहा है पर गरीब लोग और गरीब हो रहे हैं. गरीबों की ज़मीन अधिग्रहण का बहाना बनाकर औने-पौने दाम में ले ली जा रही है, लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बगैर लोगों का सम्पूर्ण पुनर्वास हुए किसी भी उद्योग का काम शुरू नहीं होना चाहिए और सीजीनेट के साथियों को गरीबों की आवाज़ ज़ोर शोर से उठाना चाहिए। ऐसे अनेक आदिवासी किसान हैं जिनको कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया है और उनकी ज़मीन उद्योगों को शासन के द्वारा दे दी गयी है ऐसे प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए। राजेंद्र गुप्ता@9993891275

Posted on: Aug 11, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो...प्रेरणा गीत

ग्राम-छेमागांव जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार धुर्वे विश्व आदिवासी दिवस पर एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं :
जीवन में कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो-
तेज दौड़ने वाला खरहा दो पग चल कर हार गया-
धीरे-धीरे चल कर कछुवा देखो बाजी मार गया-
चलो कदम से कदम मिलाकर,दूर किनारे मत बैठो-
नदियाँ चलती,तारे चलते, चाँद रात भर चलता है-
फूलो का उपहार बांटने सूरज रोज निकलता है...

Posted on: Aug 09, 2017. Tags: SHIV KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

विश्व आदिवासी दिवस पर गीत: हा हाय आदिवासी दिवस ला, मनात...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया विश्व आदिवासी दिवस ९ अगस्त होने जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दे रहे है और गीत के माध्यम से भी लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे है :
हा हाय आदिवासी दिवस ला, मनात-
अम्बिकापुर राज भवन में जाव-
आदिवासी दिवस ला मनात-
दीदी, भय्या, बहिन मला, सबला बताव-
आदिवासी दिवस ला मनात...

Posted on: Aug 09, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

वे ना तोरे रे रे ना रे रे नैय रे राजा महादेव जी...गोंडी सुमिरन गीत

ग्राम-छेमागाँव, तहसील-रेहटगांव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार धुर्वे गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
वे ना तोरे रे रे ना रे रे नैय रे राजा महादेव जी-
रे न तो रे न रे ना-
बेगा टा नि वाय ठा नाय रो राजा महादेव जी-
पंचमढ़ी चौरा तानि वाय ठाना रो राजा महादेव जी...

Posted on: Aug 09, 2017. Tags: SHIVKUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

हरिजन बस्ती में हैंडपंप साल से खराब है अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे कृपया फोन कर दबाव बनाएं...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) के साधू सिंह लोधी बता रहे है कि आज वे पड़ोस के कोरा मदपटिया गाँव में हैं जहां हरिजन बस्ती में एक साल से एक हैंडपंप बिगड़ा हुआ है जहाँ पर लगभग 50 घर के लोग निवास करते हैं गर्मी में ये लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं, शासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाए ताकि इन गरीब ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो सके जिलाधिकारी कार्यालय@07732252003, P.H.E. विभाग@07732252084, K.K. श्रीवास्तव@9752377150. साधू सिंह लोधी@7477289078

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »