चलो जी सखी, चलो जी साथी, कलेक्टर कर जावो...गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायग़ढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गीत सुना रहे है :
तन न न न न जी, तन न न न न-
चलो जी सखी, चलो जी साथी-
चलो जी भौजी, चलो जी मितानी-
कलेक्टर कर जावो, कलेक्टर कर जावो-
कलेक्टर कर जाके भी दी, सुख दुःख ला करावो-
कलेक्टर हमर जिला के, मालिक हवे,
ऊला हमर दुःख सुख ला जनावो-
हमर सुख दुःख ला जनवा के, संगी साथी-
ओकर अपन गुहार लगावो-
ओकर कना जी बड़े दयालु-
चलो जी सखी, चलो जी साथी-
चलो जी भौजी, चलो जी मितानी...
Posted on: Aug 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जड़ी से हड्डी जोड़ने का उपाय
ग्राम पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम हड्डी जोड़ने का देशी उपाय बता रहे है, विधि इस प्रकार है, हठजोड़ दो प्रकार के होता है, एक वह जिसको तोड़ तोड़ कर जोड़ने से जुड़ जाता है खंड खंड तरीके का होता है घास सा दीखता है उसे तोड़कर बारीक़ पीस ले अब इसे टूटी हुई हड्डी पर लेप लगाए, लेप लगाने के बाद इसे सूती कपड़े से लपेटकर बांध ले, हठ जोड़ की डंडियों को पीस कर गोली बनाकर गुड़ के साथ खा ले, एक दूसरे प्रकार का हठजोड़ होता है जिसमे हरे रंग की चार धारी होती है जो देखने में गठीला होता है ऊपर बेल के समान दिखाई देता है उसको भी हठजोड़ कहते है, लगातार १५ दिनों तक गोली खाने से टूटी हुई हड्डी जुड़ जाती है | सग्गन@9479003194
Posted on: Aug 13, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Village electricity problem got resolved after reporting on CGnet...
ग्राम पतुरियाडांड, ब्लाक-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार पैकरा और उनके ग्रामवासी साथी सरवन, सोहन और पंचराम सीजीनेट के उन साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों क फोन कर के उनकी मदद की. वे बता रहे हैं कि हमारे गांव में बिजली की समस्या थी जिससे ग्रामवासी परेशान थे जिसे इन्होने 05-7-2017 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला तो अब इनके गांव में बिजली आ गई है ग्रामवासी काफी खुश हैं ख़ास तौर पर युवा जिनकी पढ़ाई बिजली नहीं होने से बाधित हो रही थी वे सभी समस्या के निराकरण होने पर सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं...संतोष कुमार पैकरा@8458944800.
Posted on: Aug 13, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR PAINKRA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पुदीने के औषधीय गुण...
पुदीना अपच को मिटाता है। पुदीना पचने में हलका, तीक्ष्ण, तीखा, कड़वा, पाचनकर्ता, उलटी मिटाने वाला, हृदय को उत्तेजित करने वाला, शक्ति बढ़ाने वाला, वायुनाशक, विकृत कफ को बाहर लाने वाला, गर्भाशय-संकोचक,चित्त को प्रसन्न करने वाला, जख्मों को भरने वाला, कृमि, ज्वर, विष,अरुचि, मंदाग्नि, अफरा, दस्त, खाँसी, श्वास, निम्न रक्तचाप, मूत्राल्पता, त्वचा के दोष, हैजा, अजीर्ण, सर्दी-जुकाम आदि को मिटाने वाला है। रस पीने से खाँसी, उल्टी, अतिसार, हैजे में लाभ होता है, वायु व कृमि का नाश होता है। पुदीने में रोगप्रतिकारक शक्ति उत्पन्न करने की शक्ति है एवं पाचक रसों को उत्पन्न करने की भी क्षमता है। अजवायन के सभी गुण पुदीने में पाये जाते हैं। पुदीने के बीज से निकलने वाला तेल स्थानिक एनेस्थटिक, पीड़ा नाशक एवं जंतुनाशक होता है। यह दंत पीड़ा एवं दंत कृमिनाशक होता है। इसके तेल की सुगंध से मच्छर भाग जाते हैं। मासिक न आने पर या कम आने पर अथवा वायु एवं कफदोष के कारण बंद हो जाने पर पुदीने के काढ़े में गुड़ एवं चुटकी भर हींग डालकर पीने से लाभ होता है। इससे कमर की पीड़ा में भी आराम होता है...सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Aug 13, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मन भावे मैया के चुनरिया गोटे दार, सैयां ले ले अइहा...देवी गीत
ग्राम-भवानीपुर, पोस्ट-तातापानी, थाना-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से
बी.एस.कुमार बबलू सिंह एक गीत सुना रहे हैं :
मन भावे मैया के चुनरिया गोटे दार सैयां ले ले अइहा-
जाता रे आरा के बाजार सैयां ले ले आइहा-
गाईके गोबरा ले आइहा गंगा जलवा हो-
संग में चढ़ाई खातिर सुन्दर सुन्दर फलवा हो-
बेली,चमेली और अड़हुल के हार सैयां ले ले आइहा-
जाता रे बक्सर के बाजार सैयां ले ले आइहा...

