आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बवासीर का घरेलू इलाज -

ग्राम व पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज बवासीर की बीमारी से पीड़ितों को देशी औषधि से उपचार के बारे में बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि ग्रामीण इलाकों में बहुत से साथियों को बवासीर की बीमारी होती है और इस रोग के कारण उनका जीवन बहुत दुखद हो जाता है. इसके इलाज की विधि इस प्रकार है: मुनगा या सहजन की पत्ती और सुरणकन्द को मिलाकर बारीक़ पीस ले और इसके बाद इसे अच्छा सा पानी में घोल ले और इसे छान ले, अब इसको दूध के साथ मिश्रण कर रोजाना ख़ाली पेट सुबह सुबह 15 दिनों तक पीने से निश्चित ही बवासीर की बीमारी में लाभ मिलेगा | सग्गन शाह मरकाम@9479003194

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

गोंड समुदाय के कोलांग नृत्य के बारे में जानकारी

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार गोंड समुदाय के कोलांग नृत्य के बारे में जानकारी दे रहे है और कह रहे हैं कि जिस समाज में गीत, संगीत नृत्य नही वह समाज पशु समान होता है और गोंड समुदाय के महत्वपूर्ण कोलान्ग इदना नृत्य के बारे में बता रहे हैं. कोलान्ग शब्द कोला से बना है, जिसका अर्थ डंडा से लिया जाता है कोलान्ग नाच में छड़ का प्रयोग किया जाता है इसीलिए गोंडी में कोलांग इदना कहते है. पौष पूर्णिमा के समय युवको का नृत्य दल एक दूसरे के गाव में एक सप्ताह नाचने जाते है, नाच दल का नेतृत्व करने वाले को ‘पाटा गुरु” के नाम से जाना जाता है. नाच दो दलों में गोल घेरे में आमने सामने होता है आमने सामने खड़े होकर एक दूसरे के डंडे को पीटते है गीत शुरु होते ही नाच चालू हो जाता है. सुनील@9308571702

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

प्याज के पराठे बनाने की विधि

सामग्री-२ कप गेंहू का आटा, ६ प्याज, १ चम्मच पिसी सौंफ, २ छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आवश्यकता अनुसार घी ले. प्याज को बारीक काट ले, कड़ाई में २ बड़ा चम्मच घी डाल दे, जब घी गरम हो जाये तब उस में प्याज डालकर भुन ले. हलकी भूरी होने पर इसमें, सौंफ, गरम मसाला, लाल मिर्ची, नमक डाल दे फिर चूल्हे से उतार दे और ठण्डा होने दे. आटे में थोड़ा सा नमक डाले और सुविधा अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ ले आटे को ढककर रख दे आधे घंटे बाद छोटी छोटी लोई बना ले, चकले पर रखकर रोटी के समान थोड़ी सी बेल ले फिर घी लगाकर प्याज मसाले का मिश्रण भर दे किनारों को खीचते हुए समोसे के समान बंद करे, फिर पराठा गरम तवे पर डाल दे एक तरफ सिकने के बाद पलट दे, फिर दूसरी तरफ सेंके फिर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छा सा सेंक ले जब तक भूरी ना हो ऐसे ही आप भी बना सकते है, गरम गरम खायेंगे तो बहुत अच्छा लगेगा. बीरेन्द्र@9584389840

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: BIRENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

एक छोटे से झरोखे से झांकती...महिला दिवस पर कविता

कानपुर (उतरप्रदेश) से के एम भाई महिला दिवस के अवसर में एक कविता सुना रहे है और कह रहे हैं साथियों महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ एक रुख अपने घर के उन झरोखे की तरफ भी करियेगा जो सदियों से खुले आसमान का इन्तजार कर रहे हैं :
एक छोटे से-
झरोखे से झांकती-
फड़ फड़ाते हुए-
चंद छड़ों में उड़ जाती-
ची ची करते करते-
एक मीठा गीत-
गुन गुना जाती-
अपने ही लफ्ज़ों में-
प्रेम का रस-
बहा कर-
रंग-बिरंगे सुरों में-
प्रेम सुधा-
बरसा जाती है वो-
नटखट अंदाज से-
मेरा दिल छू जाती-
अपनी एक झलक से-
मेरा सारा दर्द-
मिटा जाती है वो-
चंद अफसानों से-
मेरी सारी दुनिया-
सजा जाती-
एक मीठी खुशबू-
बहा कर-
रंग- बिरंगे सुरों में-
प्रेम- सुधा-
बरसा जाती है वो-
प्रेम- सुधा-
बरसा जाती है वो...

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi :14th August 2017...

Today Rakesh Kumar is presenting Bultoo Radio Program in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Adivasi areas. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »