अनाथ, असहाय, कुष्ठ व एड्स रोग से पीड़ित छोटे बच्चों के लिए सरकार की आर्थिक मदद योजना...
सुनील कुमार बिहार सरकार की परवरिश योजना के बारे में जानकारी दे रहे है, योजना के तहत शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिमाह 900 रूपये एवं 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिमाह 1100 रूपये का अनुदान दिया जाता हैं. इस अनुदान राशि के लिए अनाथ व बेसहारा बच्चों को अपने साथ रखने वाले संबंधी अथवा रिश्तेदार एवं एचआइवी व कुष्ठ रोग से ग्रस्त बच्चों के माता- पिता आवेदन दे सकते है विहित प्रपत्रों में आवेदन के साथ बीपीएल सूची में शामिल होने अथवा वार्षिक आय से संबंधित सक्षम पदाधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है. एचआइवी व एड्स मामले में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं हैं. सुनील@9308571702
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गीट कांदा के औषधीय गुण-
ग्राम-ऊपर सल्केता, पंचायत-गिद्कालो, पोस्ट-कुमरता, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहाड़ी कोरवा उनकें इलाके के जंगलों में पाये जाने वाले गीट कांदा के बारे में बता रहा है वे बता रहे हैं कि गीट कांदा एक फुट जमीन के अन्दर पाया जाता है और इसे खोदकर घर लेके आते है और उबालते है उबलने के पश्चात् बहते हुए पानी में रात भर रख देते हैं उसके बाद फिर से उबालते है और उसके बाद ही उसका सेवन किया जाता है और इस कांदा में रोग उपचार के लिए ओषधीय गुण भी पाया जाता है जैसे पीलिया, बुखार तथा सिर दर्द में कांदा को भुनकर रोगी को खिलाते है एंव जोड़ों के दर्द में भी इस्तेमाल किया जाता है| जीतनराम@8959289653
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: JITANRAM PAHADI KORVA SONG VICTIMS REGISTER
सरगुजा के महा माई, दुनिया के सजाई जय हो कुदरगढ़ी माई...सरगुजिहा भक्ति गीत-
कर्चोलापारा ग्राम-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी सरगुजिहा भाषा में एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सरगुजा के महा माई, दुनिया के सजाई जय हो कुदरगढ़ी माई –
जय मनाओ तोर दाई देवी जरिया माई – आगु-आगु बैगा चले पाछु ला संगवारी-
कभू ले आवत होही देवी दाई संगवारी-
लोटा मा पानी रखे पटेवा मा दूध – अचरा मा धरे रहो जला मोखिक फूल...
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
उपकार का बदला उपकार...कहानी
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे हैं. बहुत समय पहले की बात है एक बार जंगल में शेर के पैर में काँटा चुभा था जिसे वह निकाल नहीं पाया और उसने काफी प्रयास कर एक गडरिये की मदद ली और काँटा निकाला। एक बार राजा के घर में चोरी हुआ जिसका शक गडरिये पर गया और उसे दंड स्वरूप उसी जंगली शेर के सामने डाला गया जिससे वो उसे खा जाये लेकिन उस शेर को गडरिये का किया हुआ अहसान याद था और उसने गडरिये से अच्छा बर्ताव किया और यह देखकर राजा ने भी उसे छोड़ दिया इस तरह से उपकार का बदला उपकार से चुकाया| इससे हमे सीख मिलती है कि हम आपस में अच्छा व्यवहार कर सुंदर समाज बना सकते हैं | सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आज के युग में कंप्यूटर का महत्व...
ग्राम-लेंडागोंदी, पोस्ट-बिसापुर कला, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से संतकुमार सलामे कंप्यूटर के महत्व के बारे में बता रहे है, कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है |ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है ये कार्यस्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम शक्ति में उच्च स्तर का आउटपुट प्रदान करता है आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के एक सफल जीवन एक कोरी कल्पना ही है अतः सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को अधिक से अधिक कंप्यूटर के बारे में जानकारी लेना चाहिए ताकि भविष्य में अपनी जरुरत के चीजों को कम समय में पा सकें| संतकुमार@9479003196
