आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तुलसी के औषधीय गुण-
ग्राम-मंगरोर ,थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जयप्रकाश तुलसी की उपयोगिता बता रहे है- तुलसी के एक सौ आठ पत्तियां और 6 लौंग, 6 कालीमिर्च इनको पीसकर चने के बराबर गोली बनाकर सुबह शाम सेवन करने से दमा, खासी व जुकाम में आराम मिलता है. केवल तुलसी के पत्ते के दैनिक सेवन से शरीर की अनेक बीमारी ख़त्म हो जाती हैं तुलसी हर घर में पाया जाता है यह दो प्रकार की होती है श्यामा तुलसी व हरी तुलसी, तुलसी को हर घर में लगाना चाहिए इससे हवा शुद्ध रहती है तुलसी के पत्ते को चाय में भी डालना चाहिए। तुलसी के उपयोग से पुराना बुखार जो हड्डियों में हो जाता है वह भी ख़त्म हो जाता है | जयप्रकाश@7024546085.
Posted on: Aug 15, 2017. Tags: JAIPRAKASH REWA SONG VICTIMS REGISTER
आवे के पड़ी मैया, आवे के पड़ी रउवा...देवी गीत -
ग्राम-महानगुवा, जिला-पूर्वी चम्पारण (बिहार) से कुन्दन कुमार भोजपुरी भाषा में एक देवी गीत सुना रहे है, इस गीत को नवरात्रि के समय अधिक गाया जाता है :
आवे के पड़ी मैया – आवे के पड़ी रउवा – जब अगना मा दिया बाती
जली मइके आवे का पड़ी...
Posted on: Aug 15, 2017. Tags: KUNDAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio in Hindi and Chhattisgarhi languages :16th August 2017...
Today Rakesh Kumar and Geeta Tekam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Chhattisgadhi languages of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Adivasi areas. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Aug 15, 2017. Tags: RAKSEH GEETA SONG VICTIMS REGISTER
सजा रहे माँ का द्वार लाल फूलो से गुलाब फूलो से...देवी गीत
ग्राम पंचायत-धुमाडाड, कड़चोलापारा,विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल के बच्चे सोनावती मरावी, सविता मरावी, कुमारी प्रिया पटेल, मानती श्याम के सांथ एक गीत सुना रहे हैं :
सजा रहे माँ का द्वार लाल फूलो से गुलाब फूलो से-
माँ के द्वारे अंधा पुकारे-
अंधा को आंख दे दो माँ अपनी दयालू हांथ से-
माँ के द्वारे लंगड़ा पुकारे-
लंगड़ा को पैर दे दो माँ अपनी दयालू हांथ से...
Posted on: Aug 15, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल दूर नहीं है...कविता -
सुनील कुमार राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना सुना रहे हैं:
वह प्रदीप जो दीख रहा है झिलमिल, दूर नहीं है-
थककर बैठ गये क्या भाई! मंजिल दूर नहीं है-
अम्बर पर घन बन छायेगा-
ही उच्छवास तुम्हारा-
और अधिक ले जाँच-
देवता इतना क्रूर नहीं है-
थककर बैठ गये क्या भाई!
मंजिल दूर नहीं है...
