निज निज बाड़ा रड़ी बड़ा माता रास ना...मराठी पारणा गीत
नागपुर (महाराष्ट्र) से लता रामटेके मराठी भाषा में एक पारणा गीत सुना रही हैं :
निज निज बाड़ा रड़ी बड़ा माता रास ना-
धरुनी अदोरी फल बीते तुजा पायना-
चेहरा तुम्हारे हसरा गुलाबी है गाल रे-
सुम्ब-सुम्ब करता बाड़ा कि तीसा ला लाड रे-
सुधिय-सुधिय आई माला का सोये ना-
सीवक काना माता सीवन जोती-
जन्म ला पोथी माथा सिम्फालास मोसी...
Posted on: Aug 17, 2017. Tags: LATA RAMTEKE SONG VICTIMS REGISTER
हम 20 लोगों ने 70 दिन सरकार के लिए काम किया पर अधिकारी काम का पूरा पैसा नहीं दे रहे हैं...
ग्राम पंचायत- डूंगरा पोस्ट-जोगीसार, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह ग्रामवासी महाराज सिंह से चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि पंचायत भवन में ठेकेदार ने काम कराया है जो पैसे का सही हिसाब नहीं कर रहा है केवल खर्च दे देता है और मजदूरों का पैसा रोक के रखता है मांगने पर बात को टाल देता है इस तरह से 2O लोगो के 70 दिनों का पैसा रोक कर रखा है इससे मजदूरो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी मजदूरी का पैसा मिल सके. ठेकेदार@9713136144, सचिव@9644362412. महाराज सिंह@8120640167
महराज(आवेदक)@8120640137.
Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
एक साल चार माह से 6 लोगों को मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया, कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव में
पिछले साल मवेशियों को पानी पिलाने के लिए सरपंच द्वारा कुछ बांध बंधाने का कार्य कराया गया था, जिसमे लगभग 6 लोगो ने काम किया था इसमें रविन्द्र,जवाहिर,रामरतन आदि शामिल रहे, जिसका पैसा आज तक एक साल और चार माह बाद भी सरपंच द्वारा नहीं दिया गया, सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी का पैसा मिल सके...सरपंच@7772911742, C.E.O.@9424166557, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881
Posted on: Aug 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
भारत की ऐसी सरकार है, यहां की जनता लाचार है...गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं :
भारत की ऐसी सरकार है यहां की जनता लाचार है-
भाषण दे-दे के बहलाएँगे, कागज में योजना बनायेगे-
बोटो का होता व्यापार है,यहां की जनता लचार है-
भारत में थोड़ी सी अमीरी है जादा के पास ये फकीरी है-
एसी समानता बेकार है यहां की जनता लचार है-
सरपंच सेवा करवाएंगे आपस में फूट कराएँगे-
पार्टी में लाना उनका सार है यहाँ की जनता लचर है...
Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER
सेवा जय हो बड़ादेव, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे...गोंडवाना गीत -
ग्राम-आमगांव, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से इन्द्रावती धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रही है :
सेवा जय हो बड़ादेव, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे-
गुरु लिंगो महाराज, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे-
ये गुहिया के रहवासी धरम ला भुलाई रे धरम ला भुलाई-
माता पिता गुरु भूले पथरा पुजाई रे पथरा पुजाई...

