हम बुज़ुर्ग महिलाओं को 8 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है, हम सब क़र्ज़ लेकर किसी तरह ज़िंदा हैं...

ग्राम-धुमाटोला, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) धन साय मरावी बता रहे हैं कि गाँव की कई बुजुर्ग महिलाओं को 9 माह में केवल 1 माह का पेंशन मिला है 8 माह का पेंशन बाकी है इनके खाते में पैसे नहीं भेजे जा रहे हैं इसके कारण ये महिलायें अपना जीवन यापन करने के लिए दूसरों से कर्ज ले रहे हैं जिसके कारण ये कर्जदार भी होते जा रहे है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि निम्न समस्या पर अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे कि इन गरीब महिलाओं की पेंशन की समस्या का निवारण हो सके| S.D.M.@9425736137, जिला CEO@ 7693515855, सरपंच@7247344001. ग्रामीण साहेब सिंह@9165695127

Posted on: Aug 18, 2017. Tags: DHANSHAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आगे हे सीजीनेट भईया गा...गीत

ग्राम-नेरेगाव पारा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बिष्णु कुमार सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे हैं:
आगे हे सीजीनेट भईया गा-
छत्तीसगढ़ में छाये है गा-
सबको समस्या ला दूर करत है-
सीजी नेट में रिकॉर्ड करके-
भेज दिया समस्या ला-
लईका सयान समस्या ला सुन के-
सीजीनेट हां दूर करत हे-
आगे हे सीजीनेट भईया गा... बिष्णु कुमार@7581008569

Posted on: Aug 18, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU KUMAR

ओ हाय हा जंगली राज बड़ा सुन्दर...जसपुरिया गीत

ग्राम-करोर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जसपुरिया लोकगीत सुना रहे हैं :
ओ हाय हा जंगली राज बड़ा सुन्दर-
हवा पानी लागे सुहावन जंगली राज बड़ा सुन्दर-
झरना हवा नित के सुहावन जंगली राज बड़ा सुन्दर-
सीजन सीजन फर फुले जंगली राज बड़ा सुन्दर-
जंगल के जड़ी बूटी दुनिया बेचावे जंगली राज बड़ा सुन्दर-
बाहर सप्लाई कर के गोली बनावे-
जंगली राज बड़ा सुन्दर...

Posted on: Aug 18, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मनरेगा योजना का पैसा हितग्राही को सही समय पर नहीं मिला जिससे अर्ध निर्मित कुंआ धंस गया...

ग्राम पंचायत-पलियारी गुरुड़ी, दवार मोहल्ला, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे. एम.रंगीला बता रहे है निरमल सिंह को मनरेगा योजना के अंतर्गत में 3 लाख 50 हजार रुपए वाली सिंचाई कूप आवंटित किया गाया था जिसमे 31 फिट कुवें की खुदाई हो चुकी थी लेकिन समय पर योजना का पैसा नहीं मिलने से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है जिससे जुलाई के महीने में बारिश होने से कुआ धस गया और खुदाई का पूरा पैसा भी नहीं दिया गया, इस समस्या के लिए इन्होने शिकायत किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए ये अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियो से बात कर दबाव बनाये.उपायुक्त@9370526005,BDC@9431772173,
रंगीला@8002242808.

Posted on: Aug 17, 2017. Tags: J.M. RANGILA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे स्कूल के हैंडपंप में आयरन युक्त लाल गंदा पानी आ रहा है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव के पाठशाला में नलकूप है जिसमे 3 महीने से गन्दा आयरन पानी आ रहा है. पाठशाला में 80 बच्चे, तीन शिक्षिका और तीन सहायिका है इन्हें पीने के पानी के लिए 200 मीटर दूर जाना पड़ता है समस्या के समाधान के लिए PHE विभाग में कई बार आवेदन किया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए ये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि विभाग के अधिकारियों से बात कर दबाव बनायें जिससे इनके पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके.P.H.E.@9424252366, B.D.O.@9425254247, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881.

Posted on: Aug 17, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »