सूर्य कहां एक तारा टूटा, क्या जाने वह किसने लूटा...कविता
ग्रामसभा, मोहल्लासभा, अभियानसभा, सांस्कृतिक मंच, मुजफ्फरपुर (बिहार) से रौशनी कुमारी एक कविता सुना रही हैं :
सूर्य कहां एक तारा टूटा, क्या जाने वह किसने लूटा – छत पे कहीं नही था भाई, नही सड़क पे दिया दिखाई – कास अगर मिल जाता तो आलमारी उसे सजाता – सुबह साम मै देख करता जगमग जगमग करता रहता...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में हैण्डपम्प के पास पानी जमा होकर बहुत गंदगी है, बिलकुल सफाई नहीं हो रही...
आवासपारा, ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि सभी ओर स्वच्छ भारत की धूम है पर उनके गाँव में साफ-सफाई नहीं हो पा रहा है. मोहल्ले में तीन हैंडपंप हैं, जिनमे से 2 से पीने योग्य पानी मिलता है एक हैंडपंप से आयरन युक्त पानी निकलता है,जिसे पीया नहीं जा सकता है पर हैंडपंप के पास नाली में बहुत ज्यादा गन्दगी हो गई है|जिसके कारण बहुत दुर्गन्ध आती है लोग बीमार पड़ रहे हैं,कई बार सरपंच जी को भी बताया और मोहल्ले के पंच को भी बताया पर कोई सुनवाई नहीं हुई है,कृपया सरपंच पर दबाव डालकर मदद करे @9630019712. राकेश@8349349504
Posted on: Feb 06, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
भारत कर लाज ला हटावो...गीत
ग्राम-करमडीहा धरमसुरली पारा, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार कुशवाहा एक गीत सुना रहें हैं:
भारत कर लाज ला हटावो-
अंगूठा निशान ला हटावो गा-
साक्षरता केंद्र मै पढ़ेबर जाबो गा-
गांव-गांव स्कूल खुले स्वच्छता-
केंद्र मै पढ़ेबर जाबो गा...
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SANJAY KUMAR KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
राम नहीं बस रोटी दो...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ओमकार रघुवंशी की एक रचना सुना रहे है :
राम नहीं बस रोटी दो-
रोटी और लंगोटी दो-
श्रीराम की ओट चाहिये-
तुम्हें दलाली-नोट चाहिये-
जैसे भी हो वोट चाहिये-
नाक कटे या छोटी हो-
लुट खसोट आराम चाहिये-
शानो शौकत नाम चाहिये-
चोरी बस,नाकाम चाहिये-
जग में चाहे खोटी हो...
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 4nd February 2018-
20 बेड के आंखों के अस्पताल में 30 हजार ऑपरेशन, करोड़ों का घपला – छतीसगढ़
रबी मौसम की अधिसूचित फसलों का पंजीयन 28 तक – मध्यप्र्देश
धर्मा पाटील आत्महत्या को लेकर किया सवाल – महाराष्ट्र
बजट सत्र आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है – नई दिल्ली

