हमारे आदिवासी मोहल्ले में बिजली नहीं है आवेदन दिया पर अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

ग्राम-लोधा, पंचायत-बनिया विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सुरेश धुर्वे के साथ में गाँव के साथी शंकर सिंह पन्द्रो, हरिश्चंद्रसिंह परते, ज्ञानीसिंह मरावी हैं जो बता रहे हैं कि उनके वार्ड क्रमांक 18,19 में बिजली नहीं है विद्युतीकरण के लिए आवेदन उन्होंने दिनांक 25- 07-2017 को कार्यालय कलेक्टर मंडला एवं राजीव गाँधी विद्युतीकरण जिला अभियंता कार्यालय में दिए हैं जिसका पावती भी इनके पास रखा हुआ है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये : कार्यालय अभियंता अधिकारी राकेश ओमपुरी@9425805895, जिससे उनके मोहल्ले में बिजली आ सके. गाँव के साथी शंकर सिंह पन्द्रो@8435269651. सुरेश@7770918350.

Posted on: Sep 17, 2017. Tags: SONG SURESH DHURWEY VICTIMS REGISTER

सुना रे बहनी भाई सरकार ले कुर्सी उठाई...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
सुना रे बहनी भाई सरकार ले कुर्सी उठाई-
हमर जे जात ला विदेश जग बेचवाई-
सत्तर पचत्तर साल ला राज करी-
हमार किसान मजदुर कर कुछ न बनाई-
सरकार कर्जा देकर हमके ला फंसाई-
आज तक सरकार के कर्जा लेके कुछ न बनाई...

Posted on: Sep 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

दूर देश में है चाचू जी, मोबाइल से बात करूँगा...बाल कविता-

ग्राम-तमनार पड़ेगाँव, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से बाल कवि डॉ. पुष्प एक रचना सुना रहे है:
दूर देश में है चाचू जी, मोबाइल से बात करूँगा-
बोलूगा लेने आना, मैं भी लन्दन जाऊंगा-
लन्दन जाके तरह-तरह के खेल खिलौने लाऊंगा-
और पहनकर सूट बूट मैं जेंटलमेन बन जाऊँगा-
इंग्लिश बोलना मुझे न आता, अजी उसे सीख आऊंगा-
जल्दी आना मेरे चाचू मैं भी लन्दन जाऊंगा...

Posted on: Sep 16, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER

संगी चिडया बोले, बनके चिडया बोले बनके...कर्मा गीत -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक पारंपरिक कर्मा गीत सुना रहे है:
संगी चिडया बोले बनके-
चिडया बोले बनके-
घरे यहाँ ढेकी जांता टूटे जाते
अन्ते चिडया बोले-
घरे आये ढेकी मुसर छुटे जाते-
अन्ते चिडया बोले...

Posted on: Sep 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Hanging high tension wire removed 3 days after report on CGnet...

ग्राम-घाटा, पोस्ट-लमसरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे है कि इनके गाँव के पास से बिजली का हाई टेंशन लाइन गुजरता है जिसका एक तार बहुत दिनों से झूल रहा था और उससे कभी भी कोई गंभीर दुघटना हो सकती थी पर बार बार बोलने के बावजूद कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा था फिर 28 अगस्त 2017 को इन्होने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे कि धमेडी से लीला की और ग्राम घाटा में बिजली का तार झूल रहा था तो सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव की मदद से उस तार को तीन दिन बाद ठीक कर दिया गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | धुर्वे@8359812102

Posted on: Sep 16, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »