जय सेवा जय सेवा बोल मोर भाई रे, जय सेवा जय सेवा बोल...गोंडवाना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहें है :
जय-सेवा, जय-सेवा बोल मोरे भाई रे-
जय सेवा है मंत्र हमार रे गोंडवाना का प्यारा नारा-
अब हमको सबको बताना मेरे भाई रे-
बड़ादेव की लीला न्यारी रे-
अंधकार भगा है भाई रे – गोंडीयन राज बनाना मेरे भाई रे-
गोंडों का राज बनाना मेरे भाई रे...
Posted on: Aug 27, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मध्यप्रदेश: अतिथि शिक्षकों को संविदा भर्ती में 5 साल की छूट देने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित...
लंबी जद्दोजहद के बाद स्कूल शिक्षा विभाग संविदा शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों को आयु सीमा में छूट देने के लिए राजी हो गया है, विभाग ने अतिथि शिक्षकों को आयुसीमा में 5 साल की छूट देने का प्रस्ताव तैयार कर अंतिम निर्णय के लिए सरकार को भेजा है,माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है, प्रदेश में 32 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती होनी है, सूत्रों के मुताबिक संविदा शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों को आयु सीमा में छूट देने की बात काफी समय से चल रही है, स्कूल शिक्षा विभाग इसको लेकर विचार-विमर्श कर रहा था,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से रिक्त पदों की भर्ती जल्दी करने के निर्देश के बाद विभाग ने अतिथि शिक्षकों को आयु सीमा में छूट देने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है |
Posted on: Aug 27, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी भाषा में उच्च शिक्षा की मांग...
ग्राम-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सूरज देवांगन कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के अलावा कही भी छत्तीसगढ़ी भाषा को नहीं बोला जाता है, प्रारंभिक शिक्षा में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हम गीत, कहानी, कविता, छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ते आ रहे हैं, ये भाषा संस्कृत भाषा की तरह एक प्राचीन भाषा है, इस भाषा को प्रारंभिक शिक्षा से आगे महाविद्यालयों में भी लाना चाहिए जिससे इसका प्रयोग होता रहे, छत्तीसगढ़ में रहकर भी लोगो में इस भाषा के ज्ञान का अभाव होता है ये छत्तीसगढ़ी भाषा को सभी तक पहुंचाने और बचाए रखने की मांग कर रहे हैं जिससे इस भाषा का भी विकास हो और उच्च शिक्षण में भी छत्तीसगढ़ी का प्रयोग हो... सूरज देवांगन@9617970625.
Posted on: Aug 26, 2017. Tags: SONG SURAJ DEWANGAN VICTIMS REGISTER
गोंडवाना के हीरा-मोती, तुमको जगाते घड़ी-घड़ी...गोंडवाना दोहा -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना दोहा सुना रहे हैं :
गोंडवाना के हीरा-मोती तुमको जगाते घड़ी-घड़ी-
जागो रे मेरे कोया वंसी बात बताओ खरी-खरी-
गोंडवाना के वीर संतानों जागो अब मत समय गवाओं-
सुरवीर की तरह बनकर कोया लाज बचावो-
गोंडवाना के हीरा-मोती तुमको जागते घड़ी-घड़ी...
Posted on: Aug 25, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
साईकिल पर से गिरलवा सजनवा, टूटलवा चयनवा ..गीत
ग्राम पंचायात-दुलरिया, जिला+तहसील-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शेषमल कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
साईकिल पर से गिरलवा सजनवा,टूटलवा चयनवा-
टूटलवा चयनवा हो हरी हो महुवान मा-
साईकिल पर से गिरलवा सजनवा,टूटलवा चयनवा...
