गर्म हवाओं के झोंके हैं अच्छे दिन, सचमुच धोखे ही धोखे हैं अच्छे दिन...गजल-

मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की गजल सुना रहे है:
गर्म हवाओं के झोंके हैं अच्छे दिन-
सचमुच धोखे ही धोखे हैं अच्छे दिन-
बढ़ी कीमतों से रातों की नींद उड़ी-
देख देख कर सब चोंके हैं अच्छे दिन-
अच्छे दिन आएं न आएं क्या मतलब-
सत्ता पाने के मौके हैं अच्छे दिन-
चमकदार वादों रंगों से पुते हुए-
सुन्दर से खाली खोके हैं अच्छे दिन-
क्या बतलाये सुगम खबर तो सबको है-
किसने आने से रोके हैं अच्छे दिन...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के, अब अँधेरा जीत लेंगे, लोग मेरे गाँव के...गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के-
अब अँधेरा जीत लेंगे, लोग मेरे गाँव के-
पूछती है झोपड़ी और, पूछते है खेत भी-
कब तलक लूटते रहेंगे, लोग मेरे गाँव के-
ले मशाले चल पड़े है, लोग मेरे गाँव के-
बिन लड़े कुछ भी नही मिलता यह जानकर-
अब लड़ाई लड़ रहे है, लोग मेरे गाँव के – लाल सूरज अब उगेगा, देश के हर गाँव में-
अब इकट्टा हो चले है, लोग मेरे गाँव में...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सपना ते रोपो गंगा दिसुता, दुनिया पोनसी दायल बताल...गोंडी भक्ति गीत -

ग्राम-पाटागुडा, पंचायत-दसनापुर, तहसील-इंद्रावेळी, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से गेडाम चन्द्रमोहन गोंडी भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सपना ते रोपो गंगा दिसुता-
दुनिया पोनसी दायल बताल-
पिंजरा ता रोपो ककर कोंडी कीसी-
रागों ता चाल ता वायल बताल-
दुनिया पोनसी दायल बताल...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: GEDAM CHANDRAMOHAN SONG VICTIMS REGISTER

खेती बाई होवी आवी खाने चेर सीसीएल, गाँव घर देवय ये जुडाय...विस्थापन विरोधी गीत

ग्राम-करंजपुर, जिला-सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) से लिटू मिंज अपने साथी विपिन उड़िया के साथ चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि वे लोग जल,जंगल, जमीन को ग्राम सभा के माध्यम से सरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उनके गाँव में 244 एकड़ जमीन खनन कंपनी को दिया गया है जिसके खिलाफ गांववासी धरना प्रदर्शन किये, कलेक्टर, ब्लाक,तहसील, गवर्नर और राष्ट्रपति को आवेदन दिए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, कोई अधिकारी निरीक्षण करने भी नहीं आया. ये साथी ग्रामसभा के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हैं, इस संदेश को वे एक गीत के मध्यम से सुना रहे हैं :
आरा चमत देवल गटा खोली डाड केनी ,ते पायो ठाय-
चला जईबा आईगा के बचाय-
खेती बाई होवी आवी खाने चेर सीसीएल-
गाँव घर देवय ये जुडाय...

Posted on: Aug 29, 2017. Tags: LITU MINJ SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our school water tank got repaired after report on CGnet Swara...

वार्ड क्रमाक 48 पंचवटी, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सातपुते बता रहे हैं कि उनके वार्ड के बाल प्राथमिक शाला की पानी की टंकी बहुत सालों से क्षतिग्रस्त थी, जिसके गिरने से बहुत गंभीर दुर्घटना हो सकती थी और कई बच्चों की जान जा सकती थी पर कोई भी अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था फिर उन्होंने इसके बारे में सीजीनेट में रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो उसके 25 दिन बाद अधिकारियों ने कार्यवाही की और क्षतिग्रस्त टंकी को दुरुस्त करवाया इसलिए वे सीजीनेट के उन सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव बनाया तथाअधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं. सुरेश सातपुते@7974301060.

Posted on: Aug 29, 2017. Tags: EDUCATION SONG SURESH SATPUTE VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »