आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : स्वच्छता से बीमारी का हो सकता है बचाव...

भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गौरी रजक अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के बारे में बता रही हैं वे कह रही हैं कि यदि हमारे देश भारत में गलियां, खेल के मैदान, पार्क, सड़को को साफ करने सांथ ही गांव और शहरो में साफ जल उपलब्ध करा दिये जाने से बीमारियों पर नियंत्रण लगाया जा सकता है, वे कह रही हैं कि साफ़ सफाई रखने से और साफ़ पानी पीने से हमारी अनेक बीमारियां अपने आप दूर हो जाएँगी। वे एक नारे के साथ सभी भारतवासी को इस दिशा में विशेष ध्यान देने का आग्रह कर रही हैं कि स्वच्छता की होड़ है अब हममे यह जोर है इस पंक्ति के माध्यम से हमें स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए कह रही हैं...गौरी रजक@9407922018.

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: GOURI RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

बांसुरी की धुन...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची हैं जहां यात्रा के साथी सुखसागर सिंह पावले, धनसाय मरकाम और गीता टेकाम का परिचय गाँव के साथी रामनाथ सिंह मरावी से हुई है जो उनको बांसुरी की एक धुन सुना रहे है जो वे हम सभी के साथ यहां साझा कर रहे हैं :

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

15 साल से आवेदन कर रहे है पर अभी तक 250 लोगों के हमारे मोहल्ले में एक हैण्डपम्प नहीं लगा...

ग्राम-डफलीपानी, पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 20 गवारखोज मोहल्ला लगभग 3 किलोमीटर की दूरी में बसा हुआ है इनके गाँव में 30 घर है जनसँख्या लगभग 250 है और हैण्डपम्प के लिए पंचायत में 15 साल से आवेदन देते आ रहे है लेकिन अभी तक नहीं लगा है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि हैण्डपम्प लग जाए | सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039, SDM@9953924884, PHE@9425253031, CEO@7693915855, कलेक्टर@07752223744. पतराज @8959903256.

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

सुमिरन कर ले मेरे मना तोरि, बीती उमर हरी नाम बिना...भक्ति गीत

ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राज कुमार एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
सुमिरन कर ले मेरे मना तोरि, बीती उमर हरी नाम बिना-
पंछी पंख बिनो, हस्ती दन्त बिनो – नारी पुरुष बिना – जैसे पुत्र पिता बिन हिना, वैसे पुरुष हरी नाम बिना-
कूप नीर बिनो धेनु छीर बिनो-
धरती मेघ बिना...

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

नशा न करना नशा जहर है नशा से डर है, जीते जी मर जायेंगे भैया नशा न करना...नशा मुक्त गीत

ग्राम-अकरारी कालोनी खाझा,पोस्ट-खाझा तहसील-त्यौथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुमन किशोर आदिवासी नशा नहीं करने का सन्देश गीत सुना रहे है:
नशा न करना नशा जहर है नशा से डर है-
जीते जी मर जायेंगे भैया नशा न करना-
गंजा न पीना भैया कलेजा जलेगा बातो बात में-
दारु न पीना भैया पागल फिरोगे तुम बाजार में-
भूखे मरेंगे बच्चे बीवी रहेगी इन्तजार में...

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: SONG TUMAN KISHOR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »