18 सितम्बर को रामानुजगंज छग में शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आमसभा...
ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया बता रहे है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में गोंडवाना के चिराग राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस के रूप में दिनांक 18-09-2017 को रामानुजगंज में मनाया जायेगा एवं विशाल आमसभा का आयोजन भी किया जायेगा, शंकर शाह रघुनाथ शाह को 18-सितम्बर 1857 को जबलपुर में अंग्रेज़ों के द्वारा फांसी दे दी गई थी उन्ही की याद में गोंडवाना पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है. वे सभी साथियों से इस महान सपूत के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी कुर्बानी को याद करने और उनकी तरह समाज के लिए काम करने का आव्हान दे रहे हैं...पोया@9669126536
Posted on: Sep 09, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
है उन शहीदों की मेरी बन्दगी...गीत
ग्राम-हरदौली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा देश भक्ति गीत सुना रही है.
है उन शहीदों की मेरी बन्दगी-
खो दी जिन्होंने यहाँ जिन्दंगी-
जाति-पाति, भेद-भाव करना नही-
ऊंच-नीच छुआछूत रखना नही-
रखना नही एक आत्याचार-
फाँसियो में झूल रही वो बेटीया-
टूट रही माँ और बहन की चूड़िया-
Posted on: Sep 09, 2017. Tags: SONG VIBHA VICTIMS REGISTER
लोग गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, एक साल से अधिकारी हैंडपंप के लिए आवेदन नहीं सुन रहे...
ग्राम-दबनपुर, ब्लॉक-कोटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीमांचल आचार्य बोल रहे हैं कि गाँव में पेय जल हेतु पिछले वर्ष 2016 में वार्ड नम्बर 3 की पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर आवेदन किया था, उसी आवेदन को ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर गाँव की महिलाओ द्वारा सीईओं हिमांशु गुप्ता कोटा को आवेदन दिया गया था उसी आवेदन की प्रति को पीएचई विभाग तखतपुर इंजिनियर श्री मिश्रा जी को भी भेजा गया था, पर उस पर कोई काम नही हुआ है, लोग गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि कृपया फोन कर दबाव बनाए... पीएचई विभाग तखतपुर मिश्रा जी@09584538847. ब्लॉक अधिकारी@08817026823. शिकायत कर्ता@8839375278.
Posted on: Sep 09, 2017. Tags: SEEMANCHAL ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
भाजपा के राज में, जनता परेशान...कविता
ग्राम-देवरी, पोस्ट थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया स्वरचित कविता सुना रहे है:
भाजपा के राज में,जनता परेशान-
थोड़ा सा साइन करत है, उकर लेत है, दान-
दो पैसा के नौकर बन गए, उनकर बढ़ गए शान-
भाजपा के राज में जनता परेशान-
नई सोच है मानो मानो, एक समान-
जनता मन ला अनपढ़ समझ के, उनकर लेत है प्राण-
भाजपा के राज में जनता परेशान...
Posted on: Sep 09, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
ओ शिल्पी, ओ शिल्पी...गीत
ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखण्ड- घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को लेकर गीत सुना रहे है गीत के माध्यम से शिक्षक को शिल्पकार के रूप में देख रहे है:
ओ शिल्पी,ओ शिल्पी-
तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है-
तुझे तो मूर्ति बनाना है, तुझे तो मूर्ति बनाना है-
सत्यम शिवम् सुन्दरम का, नव अलख जगाना है-
कितने अनपढ़ पत्थर तेरे पास, धरोवर है-
सुन्दर मूरत बनने को सब, कितने आतूर है-
अपनी मूर्ति कला से, सबको सुन्दर बनाना है-
विश्व विधाता में पूरा मनुष्य बनाये है-
किन्तु तुझको इनको सच्चा मनुष्य बनाना है-
ओ शिल्पी,ओ शिल्पी...
