सुना सुनील भाई...करमा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
सुना सुनील भाई-
सेकेण्ड गाना ला सुनाई हाय रे सुनील भाई-
लहल धीरे-धीरे ढोलक बजाई-
धनसहाय हारमोनियम रसाई-
कैलास पोया गावे रूपलाल बजावे-
धनशाय मन ला मढाये...

Posted on: Sep 13, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कवर्धा (कबीरधाम) में 14 से 16 सितम्बर सीजीनेट स्वर बुल्टू रेडियो प्रशिक्षण हेतु सभी को आमन्त्रण...

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रमन सिंह ठाकुर बता रहे हैं कि करीरधाम ( कवर्धा) शहर में सीजीनेट बुल्टू रेडियो का प्रशिक्षण14 सितम्बर से 16 सितम्बर 2017 तक रखा गया है इसलिए सभी साथियों आमंत्रित किया जा रहा है | वे बता रहे हैं कि सीजीनेट गरीबों की आवाज़ है जिन लोगों को मुख्यधारा की मीडिया में स्थान नहीं मिलता वे साथी यह सीखकर अपनी आवाज़ उठा सकते हैं और देश दुनिया तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं. लोक सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजमहल चौक, संतोषी मंदिर प्रांगण कवर्धा में रखा गया है इसमें आप भी सहयोग कर सकते हैं और कृपया अपने साथियों को भी बताइये जो बुल्टू रेडियो कैसे चलता है यह सीखकर अपना खुद का बुल्टू रेडियो भी शुरू करना चाहेंगे | ठाकुर@8827881714

Posted on: Sep 12, 2017. Tags: RAMAN SINGH THAKUR SONG VICTIMS REGISTER

हम है हिन्दुस्तानी प्यारा भारत देश हमारा है...गीत

ग्राम पंचायत-घोघरी मलाया, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) के कन्हैयालाल केवट अपने साथियों के सांथ गीत सुना रहे हैं :
हम है हिन्दुस्तानी प्यारा भारत देश हमारा है-
पेड़ लगा लो पानी रोको होगा तभी गुजारा-
पेड़ो से हमको मिलता है शुद्ध हवा और फूल-
पेड़ से खटिया मचिया बनता,बनता घर स्कूल-
पेड़ बना है नाव नदी में सबको किया किनारा-
पेड़ से बनता टेबल कुर्सी और खिड़की दरवाजा-
पेड़ो को ही चुन-चुन करके बैल गाड़ी को साजा-
पेड़ो से हल जुवा बना है किसने इसे विचारा-
पेड़ो छाया मिलती है, मिलती है हमें जलाऊ-
पेड़ो से ही न बह पाती धरती की उपजाऊ-
पेड़ लगाने से मानव तन फिर से मिले दोबारा-
हम है हिन्दुस्तानी प्यारा भारत देश हमारा है...

Posted on: Sep 12, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

धुर्रा माटी ला घलो कभी न समझय मीत...बाल गीत

ग्राम-कछार, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अनुराधा एक गीत सुना रही हैं :
धुर्रा माटी ला घलो कभी न समझय मीत-
पालन पोसन यही करे कमल खिले इही बीच-
चारी चुगली ला समझ खसरी खसरा रोग-
खाजुवावत सुख ला होत है पाछु दुःख ला भोग-
जावुन गांव जाना नही पूछे के का काम-
पेड़ गिराई गिरथे पर खाए ले काम-
बात ले बात निकलथे चौढ़े ले बिगडे बात...

Posted on: Sep 12, 2017. Tags: ANURADHA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : एक वृद्ध वैद्य से बातचीत-

ग्राम पंचायत-चर्चडी, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में कन्हैयालाल केवट के साथ आज एक वृद्ध वैद्य रामलाल मार्को जी हैं जो वन्य जड़ी बूटियों के द्वारा पाटा, धात, बवासीर, हड्डियों के टूटने आदि की दवा देते हैं वे बता रहे हैं कि ये दवा खोजने के लिए उनके गाँव के पास ही लक्षी नामक वन में जाते है जो हरा और चर्चडी गाँवों के बीच में है, ये औषधि जेठ वैशाख के महीने में नहीं मिल पाती है ये एक साल से ये दवाइयां दे रहे हैं औषधि प्राप्त करने के लिए इन नबर पर संपर्क कर सकते हैं.@8120852073 उनका कहना है कि हमारे आसपास पाए जाने वनस्पतियों में हमारे अनेक रोगों का निदान है और हमें उनका जानकारी प्राप्त करने के बाद अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए . केवट@8225027272

Posted on: Sep 11, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »