Impact : पानी की समस्या थी, समस्या का निराकरण हो गया है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या थी, उस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था और अब उनके गाँव में बोर खुदाई हो गया है और हैण्डपंप लगने वाला है, पानी की समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : कैलाश पोया@ 7723072470.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सरकार की सुविधा हमें नहीं मिल पायी है और काम का पैसा भी नहीं मिला है, लॉकडाउन में हमारी मदद करें-
पंचायत-वागोली, पुणे (महारष्ट्र) से नरोत्तमपुरी गोश्वामी बता रहे हैं वे लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंस गये हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही हैं वे छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के रबेली गाँव के निवासी हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं काम बंद है, उनका कहना है कि जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिल पाया है जिससे खाने की व्यवस्था कर पाते और सरकार की मदद भी उन तक नहीं पहुंच पायी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने, रहने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340809594. ठेकेदार@7709136602. (165702)
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAROTTAMPURI GOSHWAMI PUNE SONG VICTIMS REGISTER
मास्क लगा ला जल्दी से...कोरोना गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
सुना ये भईया दिदिया बहिनिया-
मास्क लगा ला जल्दी से-
घरवा में रहा काम काज करा-
घर से निकला गलती से-
सुना ये भईया दिदिया बहिनिया-
मास्क लगा ला जल्दी से-
घरवा में रहा काम काज करा...
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
राशन मिला था जो ख़त्म हो चुका है, राशन की समस्या होती है...
ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते हैं, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686. (165496)
Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP PDS SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं होने से लॉकडाउन में समस्या हो रही है, राशन दिलाने और राशन कार्ड बनवाने में मदद करे
ग्राम-कालामांजा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) अजय सिंह बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण आज उन्हें दिक्कत हो रही हैं, राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है पहले राशन कार्ड बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशनकार्ड बनवाने और अभी लॉकडाउन के कारण हो रही राशन की समस्या का निराकरण कराने के लिये अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@8103628334. सचिव@7987487613.
