खुले में शौच मुक्त गांव में लोग खुले में शौच करते हैं क्योंकि अधिकतर शौचालय का स्तर घटिया है...
ग्राम-मुरकी, पंचायत मटेनार, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुभाष कुमार यादव बता रहे हैं हमारा गाँव 2 साल पहले खुले से शौच मुक्त घोषित हो चुका है यहां हर पारा में घरों में शौचालय निर्मित है जिसका उपयोग ग्रामवासी नही कर रहे हैं और खुले में ही शौच कर रहे हैं क्योंकि उपयोग करने लायक शौचालय का निर्माण नही किया गया है ये सिर्फ कागजो पर अधिक दिखाया जा रहा है,सड़क के किनारे बने घरो के शौचालय को निरीक्षक अधिकारी को दिखाकर शौच मुक्त गाँव बताया जाता है इसके अलावा लोगों को शौचालय निर्माण की पूरी राशि भी नही दी गई है आरोप है कि इसमें हो रहे भ्रष्टाचार में कई सचिव और अधिकारी भी शामिल रहते है, कृपया इसकी जांच कराई जाए. यादव@7610592467.
Posted on: Oct 13, 2017. Tags: SONG SUBHASH KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER
हर देश में तू, हर बेश में तू...प्रार्थना गीत-
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे है:
हर देश में तू हर बेश में तू-
तेरा नाम अनेक तू एक ही है-
तेरी रंग भूमि है विश्व भरा-
तेरा रंग भूमि है विश्व धरा-
सब खेल में मेल में तू ही तू है-
हर देश में तू हर बेश में तू...
Posted on: Oct 13, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती...कविता -
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम जतन कुमार आयाम कुछ पंक्तियाँ सुना रहा है:
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती-
नहीं किसी अब जहाँ लेकर-
छत्तीस ग्यारह पर सौ बार पिसल जाती है-
मन का विश्वास रंगों में साहस भरता है-
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती...
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: RAMJATAN KUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
हम अतिथि शिक्षको का परिणाम 100% रहने के बाद भी शिक्षक पद हेतु हमारा चयन नहीं हो रहा है...
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से भान कुमार साहू बता रहे हैं मै शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे शिक्षक भर्ती विज्ञापन में उल्लेखित था कि अतिथि शिक्षक जिसका परीक्षा परिणाम बेहतर है उसे प्राथमिकता दिया जाए | हम कुछ लोगों का परिणाम 100% रहा उसके बावजूद भी हमारा चयन नहीं किया गया. इसकी शिकायत इन्होने CM हेल्पलाइन और कमिशनर कार्यालय में भी किये फिर भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनका चयन हो सके: प्राचार्य@9425344659.भान कुमार साहू@9617650019
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: BHAN KUMAR SAHU SONG VICTIMS REGISTER
अग में चौका बईठल दुलहा सोचे साथ न...पारम्परिक विवाह गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से इंदु देवी एक विवाह गीत सुना रही है :
अग में चौका बईठल दुलहा सोचे साथ न – मम्मी है कोई न जाए संग-साथ-
धनुष कैसे टूटत है-
अग में गोदिया बईठल अम्मा सगं साथ-
अग मैं दुधवा पिलाये-
बउवा पापा हो जाए तो संग-साथ-
धनुष टूट जाए तो-
अग में चौका बईठल दुलहा सोचे साथ न...

