अधूरा कूप निर्माण हुआ है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-चंदेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से सुखनंदन सान्डिल्य बता रहे हैं कि उनके नाम से 2018 – 19 में कूप निर्माण के लिये आया था, जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098502590. रोजगार सहायक सचिव@6260637445, पंचायत सचिव@9340793645, जनपद पंचायत अधिकारी@9340393130. SDM@9575191856.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CG PROBLEM SUKHNANDAN SANDILYA SURAJPUR

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

सीजीनेट श्रोता आयुष कुमार जो छत्तीसगढ़ से हैं, जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: AYUSH KUMAR CG EDUCATION

बवासीर के कारण मल द्वार मे होने वाली खुजली को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मल द्वार मे खुजली होने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जानने के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNAH PATEL KORIYA

मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, आवेदन देने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ऐलमिडी, जिला-बीजापुर जेलवाड़ा, ब्लाँक-उसुर, (छत्तीसगढ़) से कान्ता पुनेम पति स्व: संतोष पुनेम जी बता रही हैं कि उनके पति की मत्यु 2019 में हुई हैं और उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही है उसके लिये उन्होंने नगर पालिका में विधवा पेंशन के लिए आवेदन भर चुकी हैं पर उनको अभी तक विधवा पेंशन नही मिल रहा हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : नगर पालिका @6260414371, अध्यक्ष@6260714410, सम्पर्क नम्बर@7646954161.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BIJAPUR CG VIDHWA PENSHAN PROBLEM

2 साल से ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...

ग्राम पंचायत-ऐरमुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ईश्वर बघेल बता रहे हैं, उनके गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, जिसके कारण गाँव में लाईट नहीं रहता है, लोगो को परेशानी होती है| ये समस्या 2 साल से है| इसके लिये विभाग में कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479010396, CEO@8889251366, कलेक्टर@9458956694, बिजली विभाग@8718969827.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CGBASTAR PROBLEM ELECTRICITY ISHWAR BAGHEL LOHANDIGUDA

« View Newer Reports

View Older Reports »