मेरे मितवा क्या है रे जग में तेरा...भजन गीत-

ग्राम-सलैयाकला, पोस्ट-सावरी बाजार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे एक भजन सुना रही हैं :
मेरे मितवा क्या है रे जग में तेरा-
ये जीवन तो माटी का पुतला-
पानी लगे घुर जायेगा रे एक दिन-
मेरे मितवा क्या है रे जग में तेरा – ये जीवन तो कागज का पुतला-
हवा लगे उड़ जायेगा रे एक दिन-
ये जीवन तो लकड़ी का पुतला-
आग लगे जल जायेगा रे एक दिन-
ये जीवन तो कांच का पुतला-
धक्का लगे टूट जायेगा रे एक दिन...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SAVITA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

शासन का चक्रव्यूह...कहानी-

हस्तिनापुर राज्य में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था| भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए राजा ने आदेश दिया कि भ्रष्टाचारियों को बिजली के खम्भों पर लटकाकर फाँसी की सजा दी जाये| फाँसी वाले दिन सुबह-सुबह लोगो ने देखा कि बिजली के खंभे गिरे पड़े हैं तब आपस में चर्चा करने के बाद लोगो ने फैसला लिया कि महराज से मिलकर उखड़े खंभे की शिकायत की जाये.
राजभवन में आम जनता से बिजली के खंभे गिरे हुए की बात सुनने पर राजा साहब ने फौरन महामंत्री को बुलाया |इंजीनियर ने कहा कि अभी चक्रवात आने वाला था जो बिजली के खंभे से होकर भूमंडल मे जाकर पूरी पृथ्वी को नष्ट कर देती. इंजीनियर के इस फैसले को सुन सभी लोगो ने कहा चलो अच्छा हुआ भ्रष्टाचारियों की जान बच गई. सुनील कुमार@7250447165

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

लाला कौन महिनवा मा होवै दियर जुड़े पौबये नई हो...बघेलखंडी सोहर गीत

ग्राम-चिन्हर, पोस्ट-कोटा, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मानसी कुमारी बघेलखंडी भाषा में एक सोहर गीत सुना रही हैं ये गीत विशेष कर बच्चे के नामकारण या जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गाया जाता है :
लाला कौन महिनवा मा होवै दियर जुड़े पौबये नई हो-
माया लगते असढवा मा हो...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: MANSI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

अनाथ, असहाय, कुष्ठ व एड्स रोग से पीड़ित छोटे बच्चों के लिए सरकार की आर्थिक मदद योजना...

सुनील कुमार बिहार सरकार की परवरिश योजना के बारे में जानकारी दे रहे है, योजना के तहत शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिमाह 900 रूपये एवं 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिमाह 1100 रूपये का अनुदान दिया जाता हैं. इस अनुदान राशि के लिए अनाथ व बेसहारा बच्चों को अपने साथ रखने वाले संबंधी अथवा रिश्तेदार एवं एचआइवी व कुष्ठ रोग से ग्रस्त बच्चों के माता- पिता आवेदन दे सकते है विहित प्रपत्रों में आवेदन के साथ बीपीएल सूची में शामिल होने अथवा वार्षिक आय से संबंधित सक्षम पदाधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्‍न करना आवश्यक है. एचआइवी व एड्स मामले में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं हैं. सुनील@9308571702

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गीट कांदा के औषधीय गुण-

ग्राम-ऊपर सल्केता, पंचायत-गिद्कालो, पोस्ट-कुमरता, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहाड़ी कोरवा उनकें इलाके के जंगलों में पाये जाने वाले गीट कांदा के बारे में बता रहा है वे बता रहे हैं कि गीट कांदा एक फुट जमीन के अन्दर पाया जाता है और इसे खोदकर घर लेके आते है और उबालते है उबलने के पश्चात् बहते हुए पानी में रात भर रख देते हैं उसके बाद फिर से उबालते है और उसके बाद ही उसका सेवन किया जाता है और इस कांदा में रोग उपचार के लिए ओषधीय गुण भी पाया जाता है जैसे पीलिया, बुखार तथा सिर दर्द में कांदा को भुनकर रोगी को खिलाते है एंव जोड़ों के दर्द में भी इस्तेमाल किया जाता है| जीतनराम@8959289653

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: JITANRAM PAHADI KORVA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »