नई आवे पानी बरखा नई लागे नागर जुवा...गीत

ग्राम-पम्पानगर, ब्लाक-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंगल सिंह गीत सुना रहे हैं :
नई आवे पानी बरखा, नई लागे नांगर जुवा-
चला भागा-भागा संगी रे, कोयला खदान-
खाए बिना झटकत हे प्राण-
अईसन जन सोचा भैया अब आई पानी बरखा-
अब होई धान नहीं जाए बरिक परी भैया कोइला खदान...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: MANGAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

संयुक्त परिवार और टूटती कुटुम्ब व्यवस्था पर ध्यान देना देश के विकास के लिए आज बहुत ज़रूरी है...

नागपुर (महाराष्ट्र) से विजया शाह आज के बदलते परिवेश पर सन्देश दे रही हैं वे कह रही हैं कि हम लोग पानी बिजली शिक्षा की समस्या की बात तो करते हैं लेकिन इसके साथ समाज में हमें कुटुम्ब व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है यदि साल भर में 10 शादी होती है तो उसमे 5 शादियां 2 साल में टूट जाती है कुटुम्ब संस्था बिखरती नजर आ रही है आज के भाग दौड़ के समय में यदि घर में कोई बड़ा अभिवावक होता है तो वह बच्चो से उसके कार्य के विषय में पूछता है तो बच्चे में एक जिम्मेदारी होती है कि मुझे घर में जवाब देना होता है तो वह कोई भी अनुचित कार्य नहीं करने की कोशिश करता है इसलिए हमें कुटुम्ब व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए जिससे परिवार न बिखरे...विजया शाह@9422803830

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJYA SHAH

हमारे गाँव में कुछ दबंग सरकारी मार्ग पर निर्माण कार्य कर रहे हैं अधिकारी, पुलिस सिर्फ देख रहे हैं..

ग्राम-बरा, पोस्ट-बिरसिंहपुर, थाना-सभापुर, तहसील-जैतवारा जिला-सतना, (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल कुशवाहा बता रहे हैं कि गांव के निवासी रामानुज कुशवाहा तथा उनके कुछ दबंग साथी सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे हैं जो आवागमन का मुख्य मार्ग है पुलिस आई और चली गयी उसके बाद भी कार्य जारी है वे कहते हैं जिससे शिकायत करना है कर लो इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर अधिकारियो से बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का निराकरण हो सके...तहसीलदार@9424352049, SDM@9425186859. कन्हैयालाल कुशवाहा@9691445709.

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER

फेल हुए विद्यार्थियों को पास करने की सरकारी योजना से गाँव में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है...

मंडला (मध्यप्रदेश) से कलिराम धुर्वे बता रहे हैं कि विद्यार्थी पहली से 8वी तक स्कूलों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था न होने के कारण 9वी कक्षा मे जाकर फैल हो जाते थे उसके बाद रुक जाना नहीं योजना 2 साल पहले 10वी और 12वी के कक्षा के लिए चलायी गई थी, 1 सितंबर 2017 को एक नियम और बनाया गया जिसमे 9वी, 10वी में यदि कोई विद्यार्थी 1 विषय में फैल है तो भी उसे पास माना जाए,इससे शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है सरकार लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है जिसमें नियम है, लड़की 12 पास करने के बाद ही योजना का लाभ ले सकती है लेकिन शिक्षा का ऐसा स्तर होने से जब लड़की 9वी,10वी की कक्षा पास नहीं कर सकेगी तो उसे इसका लाभ भी नहीं मिल सकेगा, इस प्रकार से ये योजनाए विद्यार्थियों की प्रगति के मार्ग में बाधा है...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

पेने जंगो बाई रा पेने जंगो बाई रा...गोंडी गीत

ग्राम-होलमदरई, मंडल-इन्द्रावेली, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से हनुमंतराव गोंडी (कोया) भाषा में एक गीत सुना रहे है:
पेने जंगो बाई रा पेने जंगो बाई रा-
मावा पेने जंगो बाई रा-
कोटी पंडोले वातोल-
बाई न अगा सुंजी मनमा-
पेने जंगो बाई रा पेने जंगो बाई रा...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: HANUMANT RAO ADILABAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »