युवा साथी सरकार की मुफ्त कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेकर अपना रोज़गार पा सकते हैं...
ग्राम-मडमडा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रवि निर्मलकर बोल रहे है कि वो समाज सेवा का काम करते है और अभी एक NGO निर्मल महिला स्व सहायता समूह बनाकर कौशल विकास योजना के अंतर्गत बेरोजगार लोगो को इलेक्ट्रीशियन फिटर जैसे रोजगार देने के लिए ट्रेनिंग दे रहे है. वे बता रहे है कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना चलाती है जो मुफ्त है और बहुत अच्छा है | ये योजना छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में चलता है | इसमें युवा साथी अपनी रूचि के अनुसार कौशल विकास की ट्रेनिंग लेकर अपने पैरो में खड़े हो सकते है या अपना सवयं का व्यवसाय चला सकते हैं जिसमे कुछ और लोगों को भी रोज़गार मिल मिल सकता है | रवि निर्मलकर@8718982616
Posted on: Sep 17, 2017. Tags: RAVI NIRMALKAR SONG VICTIMS REGISTER
नैना लोभी रे नैना लोभी खेले जुआ सार नैना लोभी...सरगुजिया कर्मा गीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहें है:
नैना लोभी रे नैना लोभी खेले जुआ सार नैना लोभी-
एक जुआ खेले दुसर जुआ से नैना लोभी रे-
लुट गये जुआ के पचारे-
जबे तो टुग गये जुआ के पचारे नैना लोभी रे-
दूध चढे मन्दरी पहाड़ नैना लोभी रे-
जब ये तो दूध चढे मन्दुरु पहाड़ नैना लोभी रे...
Posted on: Sep 17, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मन भावे मईया के चुनरिया गोटेदार सैया लेले अहिया...भक्ति गीत -
ग्राम-भवानीपुर पोस्ट-तातापानी, पोस्ट-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छतीसगढ़ ) से कुमार बबलू सिंह एक भक्ति गीत सुना रहें है:
मन भावे मईया के चुनरिया गोटेदार सैया लेले अहिया-
जाता रहा रात बाजार सैया लेले अहिया-
गाय के गोबर ले अहिया गंगा जलवा हो-
संग में चढ़ावे खातिर सुनर-सुनर फलवा हो-
बेली चमेली औरी अड़हुल के हार सईया लेले अहिया-
जाताराबा कसर बाजार सैया लेले अहिया-
Posted on: Sep 17, 2017. Tags: DS KUMAR BABLU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी मोहल्ले में बिजली नहीं है आवेदन दिया पर अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...
ग्राम-लोधा, पंचायत-बनिया विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सुरेश धुर्वे के साथ में गाँव के साथी शंकर सिंह पन्द्रो, हरिश्चंद्रसिंह परते, ज्ञानीसिंह मरावी हैं जो बता रहे हैं कि उनके वार्ड क्रमांक 18,19 में बिजली नहीं है विद्युतीकरण के लिए आवेदन उन्होंने दिनांक 25- 07-2017 को कार्यालय कलेक्टर मंडला एवं राजीव गाँधी विद्युतीकरण जिला अभियंता कार्यालय में दिए हैं जिसका पावती भी इनके पास रखा हुआ है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये : कार्यालय अभियंता अधिकारी राकेश ओमपुरी@9425805895, जिससे उनके मोहल्ले में बिजली आ सके. गाँव के साथी शंकर सिंह पन्द्रो@8435269651. सुरेश@7770918350.
Posted on: Sep 17, 2017. Tags: SONG SURESH DHURWEY VICTIMS REGISTER
सुना रे बहनी भाई सरकार ले कुर्सी उठाई...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
सुना रे बहनी भाई सरकार ले कुर्सी उठाई-
हमर जे जात ला विदेश जग बेचवाई-
सत्तर पचत्तर साल ला राज करी-
हमार किसान मजदुर कर कुछ न बनाई-
सरकार कर्जा देकर हमके ला फंसाई-
आज तक सरकार के कर्जा लेके कुछ न बनाई...

