हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा...गोंडवाना गीत

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिहं वट्टी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा-
हे गोंडवाना होट्ल और गोंडवाना चाय-
अरे गोंडन के दुकान मन ला लुभाय-
हल्दी रंगे कपड़ा गोंडवाना ड्रेस-
सबो धर्म ले गोंडी धर्म ला देश-
गोंडन के टंगिया और गोंडन के तनी-
अरे एकता ला बनवा तभी ज़मी-
धासु एकता पहुंचे और धासु धर्माचार-
रतिया माजा लगावय कलाकार-
अरे गोंडन की बोली और गोंडन की भाषा-
अरे दो दिन की ज़िन्दगी हैं एकता रखावा-
हे झमाझम लगे भईया टाकी गाँव मा...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: NARESH SINGH WATTI SONG VICTIMS REGISTER

पारम्परिक खेती से आप अपनी लागत कम कर सकते हैं, अधिक पौष्टिक भोजन तैयार कर सकते हैं...

ग्राम-गोठंगांव, तालुका-कुरखेडा, जिला-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) से जयदेव बंसोड़ बता रहे हैं कि आज के समय में किसान खेती में ज्यादतर खाद और रासायनिक कीटनाशको का प्रयोग करते हैं केवल 10 प्रतिशत किसान ही रह गए हैं जो पारम्परिक तरीके से खेती कर रहे हैं वे जैविक (इकोलाजिकल) तरीके से खेती को बढ़ाने के लिए 5 साल से किसानो के सांथ खेती पर काम कर रहे हैं जिससे अधिक पोषण (न्यूट्रीशन) युक्त भोजन उपलब्ध हो सके, जैविक खेती का प्रचार प्रसार और प्राकृतिक तरीके से खेती कर खेती पर होने वाली लागत को कम करना इनका उद्देश्य है साथी सीजीनेट के सभी साथियों से कह रहे है इस तरह की खेती को बढ़ाने के लिए सभी साथी अपनी राय दे | जयदेव बंसोड़@9765308358.

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: JAYDEV BANSOD SONG VICTIMS REGISTER

Impact: NREGA issue was not resolved for 5 years, Got result in 15 days...

ग्राम-नवागाँव, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिलकराम साहू बता रहे है कि वे रोजगार गारंटी के सम्बन्ध में परेशान थे जिसकी शिकायत पांच साल पहले 17-12-2012 में तहसीलदार सहित कई उच्च अधिकारियों के पास की थी फिर भी कार्यवाही नहीं हो रही थी फिर से 21-12-2012 को ग्राम सभा में हुई विशेष जान सुनवाई में शिकायत की फिर भी कार्यवाही नहीं हुआ फिर 29-12-2012 शिकायत किये फिर भी कार्यवाही नहीं हुआ तो फिर इन्होने सीजीनेट में 15-09-2017 में सन्देश रिकॉर्ड किये करने के 15 बाद इन्होने जो शिकायत किये थे उस पर कार्यवाही होने लगी है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया गरीबों को मुद्दों को सुलझाने में ऐसे ही दबाव बनाते रहे | तिलकराम@9131081484

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: NREGA SONG TILAKRAM SAHU VICTIMS REGISTER

देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली...बाल कविता

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखलेश कुशवाह एक बाल कविता सुना रहे है:
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली-
इसने ही तो कुक-कुक कर आमो में मीठी बोली-
कोयल-कोयल शब्द सुनाओ क्या संदेशा लाइ हो-
बहुत दिनों के बाद फिर इस डाली पर आई हो-
क्या गाती हो किसे बुलाती हो बतला दो कोयल रानी...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: AKHLESH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रेला...गोंडी गीत

ग्राम-साले, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से यमशाय काटंगे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रेला-
रे लोयो रे रेला रे रेला रे लोयो रे रेला-
येनड दे बेनड दे वोनड दे बेनड दे-
निया जाति काटंगे पेन सरोदे जाति काटंगे पेन-
येनड दे बेनड दे वोनड दे बेनड दे-
रे रे लोयो रे रेला रे रे लोयो रे रेला...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YAMSHAY KATANGE

« View Newer Reports

View Older Reports »