हम 35 लोगों को 1 साल से मनरेगा काम का पैसा नहीं मिला, अधिकारी सिर्फ इधर उधर दौड़ाते हैं...

ग्राम-खरड़ी, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी बता रहे है कि यहाँ पर मनरेगा के तहत 2016 में 35 मजदूरों ने काम किया था लेकिन आज तक उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इसके लिए सचिव सरपंच के पास आवेदन भी किया गया लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है सरपंच के पास जाते हैं तो बोलता है आपका पैसा आपके खाते में आ गया है लेकिन जब बैंक में जाते हैं तो वहां पैसा नहीं आता है केवल सरपंच और सचिव घुमाते रहते हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाए जिससे इन गरीब मजदूरों की मजदूरी का भुगतान हो सके | सचिव@9644443824, सीईओ@9303152869. बाबूलाल नेटी@8224886839.

Posted on: Sep 18, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

राजू और देर से स्कूल पहुँचने की कहानी...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-सुंदरगढ़पुर जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से उषा सिंह एक कहानी सुना रही है: स्कूल से राजू की शिकायत आई कि राजू स्कूल में टेस्ट नहीं दिया| वह सोच रहा था कि पता नहीं पापा कितना नाराज होंगे| पापा ऑफिस से आये तो मम्मी ने बताया राजू के स्कूल से फिर शिकायत आयी है आज वह फिर स्कूल देर से पहुंचा उसे टेस्ट में नहीं बैठने दिया प्रिंसिपल में आपको स्कूल में बुलाया है | पापा ने राजू को बुलाया और बोले पता है टेस्ट न देने का परिणाम क्या होता है तुम क्लास में सबसे पीछे रह जाओगे स्कूल जाने में देर कैसे हो गई | पापा मैं स्कूल जाते समय बीच सडक में कुत्ते के बच्चे को देखा यदि उसे मैं सडक पर छोड़ देता तो वह किसी गाडी के नीचे आ जाता मैं उसे उठाकर झाड़ियो के पीछे रखा तभी स्कूल बस निकल गई |

Posted on: Sep 18, 2017. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

भारत सरकार स्वच्छ भारत बनाने के लिए बहुत कुछ कर रही है, हम ग्रामीणों को उसमे जुड़ना चाहिए...

भारत सरकार आजकल स्वच्छता के लिए बहुत कुछ कर रही है तो हम ग्रामवासियों को उसका फ़ायदा उठाना चाहिए कह रहे हैं ग्राम-कोदवा, पोस्ट-ढाडी, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर कि मोदी जी तो स्वच्छ भारत योजना देश भर खोल दिए है लेकिन हमारे गाँव देहात में ये अभी तक ठीक से पहुंचा ही नहीं है | यहाँ बहुत गंदगी है और घर-घर में शौचालय है और शौचालय का पानी अंडरग्राउंड नाली नहीं होने के कारण गलियों में बहता है | जिससे बहुत गन्दगी फ़ैल रही है और आम जनता को भी परेशानी हो रही है | इसलिए ये लोग भारत सरकार से निवेदन कर रहे है कि गलियों को सुधारे और स्वच्छ गाँव बनाये और आम जनता सरकारी सुविधाओं का लाभ ले और वे भी इस अभियान में जुड़ें। दिनेश चंद्राकर@9755250483

Posted on: Sep 18, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER

रक्षक बनके भक्षक बनना ये कैसा ईमान रे...कविता

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम इस बदलते दौर के बारे में बताते हुए एक कविता सुना रहे हैं :
रक्षक बनके भक्षक बनना ये कैसा ईमान रे-
मानवता को कुचल रहे हैं ये कैसे इंसान रे-
खून पसीना बहे साथियों काम करे किसान रे-
भरन पोसन करे सभी का उनकी मेहनत जान रे-
कम बजट मिलता उन्हें है योजना के नाम रे-
उनके पीछे लगे लुटेरे वे रिश्वत के खान रे...

Posted on: Sep 17, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जंगल में आजकल दवा कम ही मिल पाती है : ग्रामीण वैद्य...

ग्राम पंचायत-तेंदूमुड़ा (झुमाटोला) विकासखंड मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक ग्रामीण वैद्य से रोगों तथा दवाओं के विषय में जानकारी ले रहे हैं यह वैद्य वात की दवा 4 साल से दे रहे हैं जो वे अपने गाँव के ही पास के जंगल से लाते हैं काफी लोग उनसे दवा लेने आते हैं लेकिन वे बता रहे हैं कि आजकल जंगल में दवा ज्यादा नहीं मिल पाती है क्योंकि जंगल धीरे धीरे ख़त्म हो रहे हैं इसलिए सभी को दे नहीं पाते हैं. यदि किसी भी व्यक्ति को रोगों से निजात पाना है तो इस नंबर में फोन करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है, वे फोन पर भी आपकी मदद कर सकते हैं... मोहित राम@7441483148. कन्हैयालाल केवट@8225027272.

Posted on: Sep 17, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »