2 साल से हैण्डपंप ख़राब हैं, नदी का पानी उपयोग करते हैं...

ग्राम-पीड पारा, पंचायत-धनोरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अर्दीन कचलाम बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है वार्ड नंबर 3 है, 2 साल से हैण्डपंप ख़राब है, हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, लोग नदी का पानी उपयोग करते हैं, जिसके कारण बीमार पड़ते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587885204. सरपंच@7648038414. PHE@9425593923.

Posted on: Dec 21, 2021. Tags: ARDIN KACHLAM CG NARAYANPUR PHE PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : स्त्री या पुरुष के सुजाग (गुनोरिया) का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल स्त्री या पुरुष के सुजाग (गुनोरिया) का घरेलू उपचार बता रहें है, यह रोग में मूत्र नली मे शोध पिरप्यू होने से मूत्र क अवरुद्ध होने लगता है| रोगी को मूत्र सलने में पीड़ा होती है प्रयोग-शीतल चीनी 60 ग्राम , कपूर 6 रती, गेरू 50 ग्राम लेवे और तीनों को पीसकर तीन ग्राम की मात्रा में दिन में चार बार जल के साथ सेवन करने से लाभ होता है । दूसरा- मूली को बीच में सीरा लगा कर इसमें भूनी हुई फिटकरी का चूर्ण 5 ग्राम छिड़क दे और रात को खुले स्थान में रख दे । सुबह उस मूली को सेवन करे किसके सेवन से जल्द ही लाभ होने लगता है ,इसका प्रयोग करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Dec 21, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KOREYA

2005 से मेरा राशनकार्ड नही बना है, बोलने पर भी कोइ ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

जेलवाडा सिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका मरावी साथ के साथ में दुलेश्वरी पति का नाम मंगल बता रही हैं कि पहले वे लोग सुमनार पंचायत में रहते थे, 2005 में सलवा जुडूम के कारण अपना गाँव छोड़ कर जेलवाडा सिविर में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका राशनकार्ड नही बना है इसके लियें उन्होंने नगर पालिका शिकायत कियें थे लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क@6267875486, नगर पालिका@6260414371, अध्यक्ष@6260714410.

Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BIJAPUR CG DULESHWARI RATION CARD PROBLEM

कितना सुंदर हमर माँ मोके बड़े प्यार करेला...भोजपुरी गीत-

सन्नू कुमार नेटी ग्राम-मेंडारी पोस्ट थाना-बसंतपुर जिला-बलरामपुर राज्य छत्तीसगढ़ से माँ की ममता को बयां करते हुए एक गीत सुना रहे है :
कितना सुंदर हमर माँ-
मोके बड़े प्यार करेला-
तोही मके जन्म दे ले-
तोही मके पोसाले पाल ले-
कितरो सुंदर हमर माँ-
मोके बड़े प्यार करेला-
बोले के निजान्त रह्व बोले के सिखा ले-
चलेत निपात रह्व चलेत सिखा ले-
बाबूजी कर संगे-संगे-
कितना सुंदर हमर माँ-
मोके बड़े प्यार करेला...

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HINDI MENDARI SANNU KUMAR SONG

हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत होती है

ग्राम पंचायत-बड़ेकाक्लुर, पटेलपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम पोयाम बता रहें है कि उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाता हैं तो लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुलिया बनवाने में मदद करें:CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. सम्पर्क नम्बर@9406417483.

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KAMLURAM POYAM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »