मोर धरती ला सवाल दाई, मोर धरती ला सवाल...किसानी गीत -
ग्राम-रवछन, विकासखण्ड- बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू गीत के माध्यम से किसानों की पीड़ा बता रहे हैं :
मोर धरती ला सवाल दाई, मोर धरती ला सवाल-
अन्न दाता के बेटा किसान, उस पर संकट है, मोर धरती का सवाल-
सब उकर अन्न पैदा करत है, सबला बाटे भोजन-
प्यासा ला ते पानी पिलाये, भूखे ला पर भोजन खिलाये-
मोर धरती ला सवाल दाई, मोर धरती ला सवाल...
Posted on: Sep 22, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मैं दिव्यांग, हमारे पास घर नहीं, हमारा नाम इंदिरा आवास सूची में था, अधिकारी मदद नहीं कर रहे...
ग्राम-पैयपकरा, पोस्ट-मोहरा, जिला-सीधी (मप्र) से नीरज तिवारी बता रहे है कि इंदिरा आवास योजना का लाभ इनको नहीं दिया जा रहा है जबकि इनके पिताजी का नाम लिस्ट में आया था लेकिन सरपंच सचिव मिलकर उनके पिताजी का नाम लिस्ट से काट दिए है | वे दिव्यांग है और इनके पास रहने के लिए घर नहीं है | इसकी शिकायत इन्होने CEO को की तो वो बोलते है कि सरपंच सचिव के पास से लिखवाकर लेकर आओ तभी हो पायेगा पर जब ये लिखित दे दो बोलते है तो नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनको आवास मिल सके |सचिव@9893045214, CEO@8349884845. नीरज तिवारी@7354861757.
Posted on: Sep 21, 2017. Tags: NEERAJ TIWARI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गलगंड रोग और आयोडीन युक्त नमक से उसकी रोकथाम -
ग्राम-उभेगावं, जिला-छिंदवाडा(मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे गलगंड रोग के बारे में जानकारी व उपचार बता रही है गलगंड का रोग मुख्यतः आयोडीन की कमी से होती है इसमें गले में पायी जाने वाली थायराइड ग्रंथि में सूजन आ जाती है जिसके कारण पूरा गला सूज जाता है इतना ही नहीं इसमें सूजन बहतु अधिक होती है इसके साथ ही इस रोग से स्नायु मंडल में भी दुष्प्रभाव देखने को मिलता हैं इससे व्यक्ति का जीवन बहुत प्रभावित होता है इसके उपचार में सबसे आवश्यक है कि भोजन में जितना हो सके उचित मात्रा में आयोडीन का उपयोग करे. इस तरह इससे बचा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर में फोन कर सकते हैं| माला धुर्वे@8719877544
Posted on: Sep 20, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
मैनपाट सरगुजा छत्तीसगढ़ में एक अच्छा दर्शनीय स्थल है, आप सभी यहां घूमने आइये, स्वागत है...
ग्राम-बरिमा, ब्लाक-मैनपाट, जिला-सरगुजा (छतीसगढ़) से दीपक बागरी स्थानीय निवासी लक्ष्मी मुड़ी से वहां के दर्शनीय स्थल मैनपाट के विषय में जानकारी ले रहे है, वे बता रहे हैं कि मैनपाट एक आदिवासी बहुल जगह है जहां मेहता प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट, मछली प्वाइंट और दलदली अलग-अलग दर्शनीय जगह है जिसमे दलदली ऐसी जगह है जहां खुबसूरत बाग, काली माता का मंदिर है और आप कर्मा नृत्य तथा और भी आदिवासी संस्कृति का नज़ारा देख सकते हैं. यहां का मौसम बहुत सुहाना है. ठण्ड में बहुत सर्दी हो जाती है. दलदली में जब आप उछलो कूदो तो लगता है कि धरती भी आपके साथ डोल रही है. वे सभी श्रोताओं को मैनपाट आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं | दीपक@895941793
Posted on: Sep 20, 2017. Tags: DEEPAK BAGRI SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे सुनील भाई अइसन गाना सुनाई...जस्पुरिया गीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक जस्पुरिया गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय रे सुनील भाई अइसन गाना सुनाई-
हल्ला-हल गावे सुखलाल धरे-धीरे ढोलक बजाई-
शाय हरमुनिया रसाई अपना गाना सुनाई-
अरे अपना गाना सुनाई अरे सुनील भाई...
