आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : शराब से होने वाले दुष्प्रभाव और इससे जुड़ी भ्रांतियां

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम शराब से होने वाले दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे है, वे कह रहे हैं कि समाज में एक भ्रम है कि परिश्रम करने वाले के लिए नशा जरुरी है और नशा करने से यौन शक्ति बढ़ती है, नशा करने से सृजनशीलता बढ़ती है, अधिक काम कर सकते हैं, नशा से उच्च लोगों से मित्रता हो सकती है आदि आदि जिसके कारण लोग नशा करते है ये बता रहे है ऐसा कुछ भी नहीं है इससे शरीर में किसी प्रकार का विकास नहीं होता केवल नुकसान होता है साथ ही यह समाज के लिए भी हानिकारक है इसलिए इसका उपयोग नही करना चाहिए | हेम सिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: HEM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आदेश नहीं आया कहकर बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं, किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है...

ग्राम-खड़गाँव, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर,जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से मंगल राम मंडावी किसानो कि समस्या के बारे में कह रहे हैं उनके गाँव में किसानो की बहुत समस्या है,बिजली विभाग वाले किसानो को बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं जिसकी वजह से वो खेत में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं खेती का काम नहीं हो पा रहा है|उन्होंने जब बिजली विभाग से शिकायत की तो आदेश नहीं आया है बोलकर मना कर दिया|इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर अधिकारियों पर दबाव बनायें और बिजली कनेक्शन दिलाने में मदद करे: कलेक्टर@9424200202. मंगल राम मंडावी@8120473865

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: MANGAL RAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालय नहीं बनाने के कारण राशन नहीं दिया जा रहा है, रेत का अवैध खनन हो रहा...

ग्राम-घाटा, पंचायत-रोसरखार, पोस्ट-लमसरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मप्र) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे है कि उनके यहाँ नर्मदा से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और जब लोग शौचालय के लिए रेत खरीदते है तो ट्रेक्टर के 3500 रू लेते है जिसके कारण लोग शौचालय नहीं बना पा रहे है और अब तक 5 से 10 प्रतिशत घरो में ही शौचालय बना है और सोसायटी में जाते है तो बोल दिया गया है कि जब तक शौचालय नहीं बनायेगे तब तक राशन नहीं दिया जायेगा | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि शौचालय बन सके और राशन भी मिले | कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत@9753725845. पनकू@8359812102.

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 4 महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-लुडाम्बा, ब्लाक-कुनकुरी,जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से प्रमोद खल्खो बता रहे है कि स्कूल पारा में बिजली का ट्रांसफार्मर मई महीने से जल गया है नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कई बार आवेदन दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं किया, बिजली बिल आ रहा है जबकि ट्रांसफार्मर ख़राब है और 8 घर है और प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल है | बिजली नहीं रहने के कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रहा है | हाथियों का प्रकोप बढ़ रहा है और जंगल के किनारे घर है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये | बिजली अधिकारी संजय भगत@9179589877, जशपुर अधिकारी मकेश्वर पैकरा@8720024797, विधायक@9575957281. प्रमोद@7987180778.

Posted on: Sep 23, 2017. Tags: PRAMOD XALXO SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity back in village 3 days after reporting on CGnet...

ग्राम-बम्हनी, पोस्ट-खोडगार, तहसील-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) रामसिंह पैकरा बता रहे है कि इनके यहाँ एक मोहल्ला आवास पारा है जहाँ ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. शिकायत करने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी आये थे पर उन्होंने कहा कि बड़े साहब अभी नहीं बैठे वो रायपुर चले गए है वो आ जायेंगे तो लग जायेंगा, लेकिन कई दिनों तक उन्होंने कुछ नहीं किया और गाँव के लोग परेशान थे | उसके बाद इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया और उसके बाद करने बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के दबाव के बाद 3 दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया ऐसी ही मदद भविष्य में भी करते रहें| पैकरा@8253016721

Posted on: Sep 22, 2017. Tags: ELECTRICITY RAM SINGH PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »