हमारे गाँव को जाने वाली सड़क इतनी खराब है कि एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाती, रोगी परेशान हो रहे हैं...
ग्राम पंचायत-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहे हैं ग्राम तक जाने वाला पहुँच मार्ग इतना खराब हो गया है कि एम्बुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती है जिस कारण आपातकालीन स्थिति में बीमार व्यक्तियों की रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है और गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | इस समस्या को लेकर उन्होंने ग्राम पंचायत तथा जनपद में शिकायत की थी पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसीलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं साथी दिए हुए नम्बरों पर अधिकारीयों को फ़ोन कर दबाव डाले और रोड निर्माण करवाने में मदद करे:CEO@9425836026,सरपंच@9907784947.मरकाम@7747968488
Posted on: Sep 26, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा...कविता
ग्राम-विशेषरपुर, जिला-चंदौली (उत्तरप्रदेश) से करिश्मा एक कविता सुना रही हैं :
एक उड़ता है सफर से नये आया जैसा-
दुल्हन गई वहां से भाग-
चंदा मामा दूर के, पुड़ी पकाए दूर से-
आप खाए थाली में-
मुन्नों दे दे थाली में गए टूट-
मुन्ने गए रूठ-
पानी बरसा चम-चम-
छाता लेकर निकले हम...
Posted on: Sep 25, 2017. Tags: KARISHMA CHANDOULI SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिहीन हूँ, 14 साल से राशन कार्ड नहीं बना, लगभग 2 साल से 3 लोगों को पेंशन भी नहीं मिला...
ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, प्रखण्ड-चैनपुर,जिला-कैमूर (बिहार ) से राकेश कुमार अपनी समस्याओं के बारे में कह रहे है.14 साल से उनका राशन कार्ड नही बना है| उनको आँख से दिखाई नहीं देता उनके परिवार में 1 साल 9 माह से ज्यादा हो गए तीन लोगों को पेंशन नहीं मिला है, जब मिला तब काम मिला, अधिकारी घूस मांगते हैं |कई बार आवेदन लेकर BDO के पास समस्याओं के हल को लेकर गुहार लगायी पर अधिकारियों ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,साथी दिए हुए नम्बरों पर अधिकारियों को फ़ोन करके दबाव बनाए और समस्या को हल कराने में मदद करे:BDO@9431818060. राकेश कुमार@9871639769
Posted on: Sep 25, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
एक ठन बैला के दो ठन सींग...गीत
ग्राम-रौचंन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू भोरमदेव क्षेत्र का एक गीत सुना रहे हैं :
एक ठन बैला के दो ठन सींग-
रेंगत हवे खेत में बढ़िया ठींगे ठींग-
एक ठन कुकरी के दो ठन अडवा-
तिलवा देवत है कैसन सींग-
आज वजी जी बासी धरके किसानिन है अगोरत है-
मइके ला सुनावत बहू दया घोरत है...
Posted on: Sep 25, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में नदी पर पुल नहीं है, हम लोगों को बहुत परेशानी होती है पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-छाटा, पोस्ट-मडमडा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मानसराम पटेल बता रहे है कि उनके गाँव के हाफ नदी में पुल नहीं बनने के कारण गाँव के लोगो को बरसात के दिनों में बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ता है जिसके कारण ग्रामीणों में सरकार के प्रति बहुत आक्रोश है | शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही है. गाँव के लोग कई बार सांसद विधायक के पास आवेदन किये हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि पुल का निर्माण हो सके | सांसद@9993388777, विधायक@7587098175. मानसराम@9179529837.
