हमारे गाँव के पांचो वार्ड में अंदर जाने को रोड नहीं है अनुरोध करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है.

झुर्रीपारा, ग्राम-पूरनतरई, पंचायत-उपेट, जनपद+तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में जनपद सदस्य राकेश मंडावी बता रहे है कि उनके गाँव के पांचो वार्ड में अंदर जाने के लिए रोड की बहुत समस्या है | इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से भी वे कई बार आवेदन भेज चुके है | उसका सेंशन भी हो चुका है पर काम शुरू नहीं हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में रोड बन सके : कलेक्टर@9179530000, अनुविभागीय अधिकारी@7587048930. अधिक जानकारी के लिए ग्राम में संपर्क नम्बर राकेश मंडावी@8120347481.

Posted on: Oct 15, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

काहां जग फूले चम्पा चमेली मोर सुगा जी...सुगा गीत-

जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सीता पटबंधी एक सुगा गीत सुना रही हैं :
काहां जग फूले चम्पा चमेली मोर सुगा जी-
काहां जग फूले गेंदा फूल राजा राम सुगा-
झरिया में फूले चम्पा चमेंली मोर सुगा जी-
बगीचा में फूले गेंदा फुल राजा राम सुगा-
कोन भईया पहिने चम्पा चमेली मोर सुगा जी-
कोन भईया पहिने गेंदा फूल राजा राम सुगा...

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

Dantewada Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi : 15th Oct 2017...

Today Shyamlal and Shanti Naag are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Gondi languages in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Dantewada Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: DANTEWADA GONDI SHYAMLAL SHANTI NAG DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

लहर-लहर लहराये सतरंगी झंडा लहर-लहर लहराये...गोंडवाना सतरंगी गीत -

ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसिंह कुशरो एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
लहर-लहर लहराये सतरंगी झंडा लहर-लहर लहराये-
सातो रंग में सात को सौ पच्चास ला रंगाये-
गोत्र खाजा जनक डोरी ला बंधाये-
सम्मलेन को भ्रमण टाँगे नाचन वाले बाजा म-
लहर-लहर लहराये सतरंगी झंडा लहर-लहर लहराये...

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: GONDWANA RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

रे-रे रेका पनानोवे कोपडा का डानानोवे...गोंडी गीत -

ग्राम-टेकनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से जयमती कश्यप एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे-रे रेका पनानोवे कोपडा का डानानोवे-
अलवय केलाननो खेलोनीना केलाननो-
रे रे का पनानोवे कोपडा का डानानोवे...

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: JAYMATI KASHYAP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »