हमारें गांव में रोड बहुत खराब, बरसात के दिनों में कीचड़ से आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-परसवार, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छविराम, बता रहे है 20-25 वर्ष हो गया मेन रोड से चन्द्ररेली नदी तक बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है आने जाने में बहुत दिक्कत होती है उसके लिए सचिव सरपंच के पास शिकायत किये बोलते है उधर से कागज आएगा तभी तो करेगे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके कृपया हमारी मदद करें: सरपंच बाबूलाल कुजूर@9977461198, सचिव@7692876138, C.E.O.@9165890001,कलेक्टर@9826443377.छविराम@9111608812.

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: CHHAVIRAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

दीदी का जब ब्याह रचाया मेरे माता और पिता ने...बाल कविता

ग्राम-मोहली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से निलेंदर कुमार के साथ में रोशनी है जो एक बाल कविता सुना रही है:
दीदी का जब ब्याह रचाया मेरे माता और पिता ने-
मेहमानो को तब बिठाया मेरे माता और पिता ने-
दिल्ली से फिर दादा-दादी, नाना-नानी आए-
साड़ी बिंदी चूड़ी कंगन कई भेट वो लाए-
मामा-मामी, मौसा-मौसी, काका-काकी आए-
सांथ में अपने प्यारे-प्यारे बच्चो को भी लाए...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: BALRAMPUR CG NILENDRA KUMAR POEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा के हैण्डपम्प से पीला पानी निकल रहा, एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-मुरकोल, तहसील+ब्लाक-वाड्रफनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से प्रबोध बता रहे है कि उनके खुसरो पारा में हैण्डपम्प खराब हो गया है, पीला पानी निकलता है जो पीने लायक नही है. 1 किलोमीटर दूर जाते है पानी लेने के लिए. 8-9 घर का बस्ती है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: P.H.E.@9826603461, सचिव@7746028688, S.D.M.@7746873930, संपर्क मोतीलाल पोर्ते@9617147242.

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH PRABODH SONG VICTIMS REGISTER WATER

जय सेवा जय फड़ापेन ना, राज करेगा गोंडवाना...गोंडवाना गीत

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
एक तीर हैं एक कमान आदिवासी एक हैं समान-
मिल जुल के हवे पचासी यस टी एसी ओ बी सी-
जय सेवा जय फड़ापेन ना राज करेगा गोंडवाना-
जय सेवा आदिवासी गा जय सेवा मूल निवासी गा-
आदिवासी सीएम बनेगा मूलनिवासी पीएम बनेगा...

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जागो जागो जागो गोंडवाना...गोंडवाना गीत

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जागो जागो जागो गोंडवाना-
सगा हमर जागो जागो रे-
जागो जागो जागो रे गोंडवाना-
सगा गोडवाना सगा भैया वो...

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: BALRAMPUR CG DILEEP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »