सरकारी स्वास्थ्य कार्य में अपात्र की भर्ती का आरोप और प्रकरण की समुचित जांच का अनुरोध...
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुभाष कुमार यादव आरोप लगा रहे हैं कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर कटेकल्याण में स्टाफ नर्स अनीता मोरला की फर्जी तरीके से भर्ती हुई है ये 2 वहां साल से कार्यरत है. इस गलत भर्ती की जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त की गई, जिसकी शिकायत 08-09-2017 को कलेक्टर ऑफिस में की गई, सांथ ही अन्य सम्बंधित विभागों में भी आवेदन किया गया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे हैं दिए गये नम्बरों पर बात कर अनुरोध करें जिससे इस प्रकरण की समुचित जांच हो सके : कलेक्टर@7856252455. सुभाष कुमार यादव@7610592467
Posted on: Oct 27, 2017. Tags: SONG SUBHASH KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER
गगन-गगन तेरा यश फहरा...देशभक्ति कविता -
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे है जो भारत देश पर आधारित है:
गगन-गगन तेरा यश फहरा-
पवन-पवन तेरा बल गहरा-
क्षितिज जल नभ पर डाल रहे हिंडोले-
चरण-चरण तुम चरण सुनहरा-
वो ऋषियों के देश प्यारे भारत देश...
Posted on: Oct 26, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : गाय के गोबर और मूत्र का उपयोग कर कीटनाशको से फसलो का इलाज और बचाव...
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार गाय के मूत्र और गोबर का उपयोग कर फसलो को बीमारी से बचाने के उपाय बता रहे हैं, ये बता रहे हैं कृषि में ‘’अमृत पानी” का उपयोग करना चाहिए इसे बनाने के लिए गाय का गोबर 10 किलो, गाय का मूत्र 10 लीटर और 1 किलो गुड़ को मिलाकर मटके में सात दिन तक बंद कर रखे इसका प्रयोग करने के लिए 1 बीघा जमीन पर 200 लीटर पानी में घोलकर 24 घंटे बाद छिड़काव करें या सिंचाई में पानी के सांथ छोड़ दें, दूसरा दवा है ‘’शक्ति संचार” इसके लिए 1 लीटर देशी गाय का दूध 15 लीटर पानी में मिलाकर पौधे में फूल आने पर छिड़काव हफ्ते में तीन बार करें, तीसरी दवा है ‘’सुदर्शन चक्र” सफेद मच्छर के लिए 5 गाय दूध का छांछ ताम्बे के बर्तन में ढक कर रखे. सात दिन बाद 50 लीटर पानी में मिलाकर छान ले और पपीता मिर्च अदि सब्जियों पर इसका हफ्ते में दो बार छिड़काव करें। चौथा दवा ‘’सुरक्षा कवच” फसल को नुकसान पहुँचाने वाली इल्ली कीड़ा के लिए अर्कनीम, सीताफल के रस, धतूरा, लहसुन सभी को 50 ग्राम गौ मूत्र 20 लीटर पानी में 20 दिन तक रखे फिर इसे उबालकर छान ले और 10लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें | सुरेश कुमार@9669682196.
Posted on: Oct 26, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
बेटी हूँ मैं बेटी तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी...बेटियों पर गीत
ग्राम-पनेड़ा, विकासखंड-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी कोडयाम बेटियों पर एक गीत सुना रही है:
बेटी हूँ मैं बेटी तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी-
गगन पे चमके चंदा मैं जब तक चमकुंगी-
जब तक चमकुंगी मैं उजियाला लाऊंगी-
पढूंगी लिखूंगी मैं मेहनत भी करुँगी-
अपने पाँव से चलकर मैं दुनिया को देखूंगी-
दुनिया को देखूंगी मैं दुनिया को समझूंगी-
बेटी हूँ मैं बेटी तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी...
Posted on: Oct 25, 2017. Tags: RAJKUMARI KODIYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
न छुरी रखता हूँ न पिस्तौल रखता हूँ...बस्तर की कविता-
ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सोनार कुमार भास्कर बस्तर के ऊपर आधारित एक कविता सुना रहे है:
न छुरी रखता हूँ न पिस्तौल रखता हूँ-
बस्तर का एक बेटा हूँ दिल में जिगर रखता हूँ-
इसलिए हमेशा अकेले ही निकलता हूँ-
बंगले गाड़ी तो बस्तर के घर-घर की कहानी है-
तभी तो सारी दुनिया बस्तर की दीवानी है-
अरे मिट गए बस्तर को मिटाने वाले-
क्योंकि आगे तपती बस्तर की जवानी है-
ये आवाज नहीं ये शेर की दाहाड़ है-
हम तो पहाड़ है इसलिए इतिहास के वो सुनेहरा पत्ते है-
जो भगवान् ने ही चुने है-
दिलदार और दमदार है बस्तर-
रणभूमि में तेज तलवार है बस्तर-
पता नहीं कितनो की जान है बस्तर-
सच्चे प्यार पर कुर्बान है बस्तर-
यारी करे तो यारो के यार है बस्तर-
तभी तो दुनिया कहती है-
बाप रे खतरनाक है बस्तर-
शेरो के बच्चे शेर ही जाने जाते है-
लाखो के बीच बस्तरवासी ही पहचान बने जाते है...

