एक गाँव की कहानी...
ग्राम-गोरियापाल, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कृष्णा कुमार कुंजाम गाँव की कहानी बता रहे है कि गाँव में प्राकृतिक दृष्टि से मौसम अच्छा बना रहता है न ज्यादा ठंड न ज्यादा गर्मी होती है, पहाड़ी जगह होने से शुद्ध हवा व आक्सीजन हमेशा मिलती रहती है गाँव में कोयावंशी समुदाय व धुर्वा समुदाय के लोग गाँव में रहते है, इनमे आपसी मेल जुल से गाँव का रिवाज बना रहा है, धुर्वा समुदाय नाच गाने से उनकी देवीय आस्था से गाँव प्रसिद्ध होने से कोया समुदाय सम्मानित अनुभव करते है आल ही अभी गाँव में बाजार लगना भी शुरू हुआ तो लोगो को दूर पहाड़ी चड़कर जाने से राहत मिली है,अभी गाँव के बाजार में ही जरुरत का सामान मिलने लगा है गाँव के लोग खुश है| सम्पर्क नम्बर 9406115509. (182847) DW
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KRASHNA KUNJAM STORY
दरख्वास्त किये 2 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज तक वृद्ध पेंशन नहीं मिला, मदद करें...
पेद्दापारा, ग्राम पंचायत-किलेपाल 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से रामा पोयामी बता रहे हैं कि इनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो जाने के बावजूद इन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा है। सरपंच से दरख्वास्त किये दो साल हो चुके हैं केन आज तक पैसा नहीं मिल है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर इन्हें पेंशन दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति-7803869237, CEO-9406016762.
Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL PENSION PROBLEM RAMA POYAMI
गौठान का बॉउन्डरी वाल नहीं बना है, मवेशियों की देख भाल के लिए रात भर वहीं रहना पड़ता है...
ग्राम-माँजीपाल पेद्दावाड़ा, पंचायत-कुटुम्सर, ब्लाक -दर्भा जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जगन्नाथ नाग बता रहे हैं कि उनके गांव के गोठान में बाउन्ड्री वाल की जरूरत है। दीवार के अभाव के कारण वे रात को मवेशियों की देख भाल के लिए उन्हें रात भर वहीं रहना पड़ता है। उनके गांव में 20 परिवार और 50 से अधिक जानवर हैं। बाउन्ड्री वाल बन जाने से जानवर सुरक्षित रह सकेंगे। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या हल कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति-8815552838, सरपंच-7804923664, CEO-9406016762.
Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BASTAR BOUNDARY WALL CG DARBHA GOTHAN KUTUMSAR PROBLEM
परम्परा और त्यौहार मान्यताओं पर आधारित पर चर्चा...
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छतीसगढ़) से बूटलूराम कुरामी बता रहे है कि अमावस्या में गुडी में जाकर खट्टा भाजी को देवी में चढ़ाया जाता है पूजा करे बगर नही खाया जाता है, पूर्व से चलते आ रहा है,अगर खाया जाये तो सांप काट सकती है, त्यौहार बस्तर में बरसात के सीजन में नई फसल तैयार होने पर एक खास त्योहार मनाया जाता है, इसे ‘नवा खानी’ कहते हैं। संपर्क@6264410275.
Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BADEKILEPAL BASTANAR BASTAR BUTLURAM KURAMI CG TRADITIONL FESTIVAL
गांव में 7 साल से मितानिन नहीं हैं, बच्चों और महिलाओं के लिए गंभीर समस्या है, कृपया मदद करें...
लोहरापारा, ग्राम पंचायत-आलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जमुना कश्यप बता रही हैं कि उनके गांव में 7 साल से मितानिन ना होने के कारण छोटे बच्चों और महिलाओं को बीमारी होने पे दिक्कत होती है। पूर्व मितानिन शादी के बाद गांव छोड़ कर चली गई। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें तकलीफ होती है। स्वास्थ्य विभाग को आवेदन दे चुके है पर आदेश नहीं आया है। सभी ग्रामीण चाहते हैं कि एक मितानिन का चयन हो। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या हल कराने में मदद करें। सम्पर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति-7999835694, स्वास्थ्य विभाग-9425596184.
