जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती...गीत-

धनबाद (झारखण्ड) से उमेश कुमार सूरी एक गीत सुना रहे हैं :
इसकी रचना स्वयं की है – जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती-
जागो ये भारत के वीरों, भारती पुकारती-
भारती पुकारती, माँ भारती पुकारती-
ये ज़मी गाँधी, भगत, सुभाष की अरमान है-
हम हैं इस धरती के बेटे ये हमारी शान है-
फिर मिट रही है क्यों हमारी देश की पहचान है...

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: DHANBAD JHARKHAND SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-बंडारिगूडेम, पंचायत-पेदरायगूडेम, तहसील-कुकुनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आन्ध्र प्रदेश) से मडकं इड़मा बता रहे हैं कि वे लोग छत्तीसगढ से अपना ज़मीन छोड़ के आये हैं और 2-5 एकड़ ज़मीन काट कर रह रहे हैं लेकिन आज तक भूमि पट्टा नहीं बना है जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है इस समस्या के लिये अधिकारियों के पास आवेदन करते है फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957004. संपर्क नंबर@9014043149.

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH PODIYAM NARENDRA PROBLEM WEST GODAVARI

स्वास्थ्य स्वर : बबासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बवासीर बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं, पंचकुल का चूर्ण एक एक चम्मच सुबह शाम छाछ के साथ लेने से लाभ हो सकता है, दूसरा कासी सादी तेल का प्रयोग रुई में रखकर कर सकते हैं तीसरा मूली के रस और दो चम्मच शक्कर में मिलाकर सेवन करने से आराम मिल सकता है, भोजन में तेल, मिर्च, खटाई, मसाला, मैदा का सेवन कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio 14th Jan 2020...

Today Ranjeet Mandavi is presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi Language, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Chhattieshgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: BULTOO REDIO RANJEET MANDAVI

चार माह काम किये थे केवल एक माह का पैसा मिला...मदद की अपील-

ग्राम-गोसे, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला बता रहे हैं आदिवासी बहुल पंचायत राजस्व गाँव गोसे में वर्ष 2019 में बांस बखार का काम रोहन, नकुल सिंह, हुकारी सिंह, जगदेव सिंह और सूरज मांझी सहित कई लोगो ने किया था, जिसका एक महीने का मजदूरी का पैसा उन्हें मिला है बाकी के तीन महीने का पैसा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन विभाग अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में सहायता करें : उपायुक्त मुकेश कुमार@9470526005. संपर्क नंबर@7667963644.

Posted on: Jan 13, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND JM RANGEELA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »