आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम -नेंगानार, पंचायत-चिढपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9111609409, सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SCHOOL

बलरामपुर हमर बलरामपुर हाय रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम पंचायत-मेंढारी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सनुकुमार नेटी एक गीत सुना रहे हैं:
बलरामपुर हमर बलरामपुर हाय रे-
बड़ी मशुर हमर बलरामपुर जिला बलरामपुर-
राजपुर राजिम लागे कुसमी कश्मीर जैसे-
शंकरगढ़ शमरी सबके शुकून लागे-
बलमा मन के मोहे डिंडो दिलदार आहे-
वाड्रफनगर के नाजरा सबके लागे गा प्यारा...

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BALRAMPUR CG CG SONG WADRFNAGAR

सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा...भजन गीत

ग्राम छोलकारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन गीत सुना रहें है:
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा-
मैया भाव भाव आरती ला उतारों बाबा-
चेत महीना बोथो ज्वारा मैया हरी भरी दिखें फुलवारी-
हसी हसी माई दिखे छुलकारी गांव-
हसी हसी खेले मोर दाई-
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा...

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: ANUPPUR BHAJN MP SONG

हरी हरी गोविन्द बोल हे मनवा...भजन

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन
सुना रहें है:
हरी हरी गोविन्द बोल हे मनवा-
मुरली मनोहर कृष्णा कन्हिया – बंसी बाजईया तु बोले हे मनवा – जग में भी वो हैं सब में भी वो हैं-
सृष्टि के हर कण-कण में वो हैं-
हरी हरी गोविन्द बोल हे मनवा...

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BHAJN CG RAIGARH SONG

नशा मुक्ति गीत: नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बर्जेश कुमार नशा मुक्ति को लेकर एक गीत सुना रहे है:-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, जीते जी मर जाना की, होगी बड़ी ख़राबी-
रोना फ़िर ना भैया, पागल फ़िरोगे तुम बाज़ार में-
भूखे रहेंगे बच्चें, जिद रहेगी इंतजार में-
बिकेगा गहना अब क्या कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
बीड़ी ना पिना साथी, जलेगा कलेजा बातों बात में-
आतो में होंगा अल्सर, नींद ना होगी रातों, रात में-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: MP NASHA MUKTI REWA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »