हम लोग बंगाल से हैं लॉकडाउन में रायपुर में फंसे है खाने की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 8109126424. (166447)
Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAIPUR CG ROOPCHAND GORAI SONG VICTIMS REGISTER
सरकार को लॉकडाउन के समय शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए...
रामधनी चौधरी और भागीरथी वर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ से बोल रहे हैं कि लॉकडाउन के समय 40 दिन से शराब की दुकाने बंद थी जिसके कारण अधिक झमेला नहीं हुआ पर अब अन्य बहुत सी दुकाने तो बंद हैं लेकिन सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है | उनका कहना है कि यह गलत निर्णय है और इससे गरीब परिवारों के जीवन पर खराब असर पडेगा | उनका अनुरोध है कि सरकार को शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए | रामधनी चौधरी@9910799054
Posted on: May 05, 2020. Tags: LIQUOR RAIPUR CG
लॉकडाउन में काम बंद है, राशन की समस्या हो रही है, लोग परेशान है, मदद करें...
उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वहां पर निर्धन आवास में लगभग 100 लोग रहते हैं, लॉकडाउन में उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में राजू भारती का कहना है, लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, शांति का का कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है समस्या हो रही है, इस सूची में राधा भारती, सिखा, मनमोहनी देवी, पुन्नी बाई के साथ कई लोग शामिल हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / राजू भारती@8718918946. आयुक्त / श्रीकांत वर्मा@9479059150. (165998)
Posted on: May 04, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM RAIPUR SONG URLA VICTIMS REGISTER
हम सूरजपुर के 4 मज़दूर रायपुर में फंसे हैं, हम घर जाना चाहते हैं, कृपया मदद करें...
सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है | इसलिए वे लोग घर जाना चाहते है हमारे साथ और प्रदेशों के लोग रुके थे वे अब घर जा रहे हैं | हमारे साथ उत्तरप्रदेश के दो मज़दूर और मध्यप्रदेश के भी कुछ मज़दूर एक ही कमरे में रुके थे पर उनके घर जाने की व्यवस्था हो गयी है पर हम सूरजपुर के 4 मज़दूर ही बचे हुए हैं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है उनको किसी तरह घर पहुँचाया जाए | संपर्क नम्बर@8319733231.(166285)
Posted on: May 04, 2020. Tags: AMAR MARAVI CORONA PROBLEM RAIPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
शराब दुकाने बंद होने से अपराध की घटनायें कम हुई, ये दुकान बंद होनी चाहिये...अपील-
रायपुर छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा शराब दुकानों के खुलने की कड़ी निंदा करते हुये संदेश दे रहे हैं कि जब से लॉकडाउन हुआ तब से देश में शराब बंद होने के कारण अपराध की घटना सुनने को नहीं मिली है जो देश के लिये अच्छा है, 40 दिन हो चुके हैं लेकिन अब फिर से शराब की दुकाने शुरू हो गयी है, जो देश हित में नहीं है जिसका विरोध करते हुये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि देश हित के लिये शराब की दुकाने बंद होनी चाहिये| जिससे देश में अपराध की घटनायें ना हों|
