IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
सोनूराम पोयाम ग्राम पंचायत बिरगाली पोस्ट डोकम रामापारा, ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप खराब था गांव के लोगों को पानी के लिए बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। दूर से लाना पड़ता था। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए थे परंतु काम नहीं हो पाया इसलिए सीजीनेट में हैंडपंप सुधरवाने के अपनी शिकायत दर्ज किया फिर कुछ दिनों के बाद उनका गांव का हैंडपंप ठीक हो गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं ।
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT
हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं आया है,रात में अँधेरे के कारण दिक्कत होता है मदद करें
ग्राम:चिंताकुंटा,पंचायत: मोतेपट्टी नगर ,मंडल:बुरगुमपाड़,जिला:भद्रद्री
कोतागुडेम,राज्य:तेलंगान से वेट्टी लक्ष्मय्या बता रहा है की 25 साल से रह रहे हैं लेकिन
अभी तक बिजली नही आया।अंधेरा में रह रहे है। इसलिए सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात करके बजली सुविधा बनवाने में मदद करें।
स्तनिका तहसीलदार नंबर@9392919748.संपर्क ब्यक्ति@7032861744
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO BURGMPAHAD KOTHAGUDEM LIGHT PROBLEM RADIO TG VALASA
सड़क नही होने के कारण कोई गंभीर बीमार और गर्ववती महिलाओ को हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होता है,मद
ग्राम: देवायगंपू ,पंचायत:कृष्णा सागर,मंडल:बुरगुमपाड़,जिला: भद्रद्री कोतागुडेम ,राज्य:तेलंगाना। देवायगंपू गंपू में 40 परिवार है जो छत्तीसगढ़ से जुडूम के समय तेलंगाना में आकर रहते है । गाँव के ग्रामीण देवा जी बता रहे है,हमारे पारा में सड़क नही होने के कारण कोई गंभीर बीमार और गर्ववती महिलाओ को हॉस्पिटल ले जाने
में दिक्कत होता है, एंबुलेंस गाड़ी नही आ सकता है। सड़क बनवाने के लिए पीनपाका MLA रेगा कांताराव जी को आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक सड़क नही बना।इसलिए सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात करके सड़क बनवाने में मदद करे। कलेक्टर @9392997100 संपर्क नंबर:9391450798
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO BURGMPAHAD HOSPITAL KOTHAGUDEM PROBLEM RADIO TG VALASA
गाँव में छोटे छोटे बच्चे है,उनलोगों को खेलने के लिए मैदान नही है,मदद करे...
ग्राम: देवायगंपू ,पंचायत:कृष्णा सागर,मंडल: बुरगुमपाड़,जिला: भद्रद्रीकोतागुडेम ,राज्य:तेलंगाना,छतीसगढ़ से आकर बसे गाँव देवायगंपू में 45 छोटे छोटे बच्चे है।इनलोग को खेलने के लिए मैदान नही है।जिसके कारण उनका शारीरिक और मानसिक विकास नही हो रहा है। बच्चे कल के भविष्य है,देश और समाज के भविष्य है,इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात करके बच्चे को खेलने का मैदान सुविधा कराने में मदद करे। कलेक्टर @9392997100 संपर्क नंबर@9391450798
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHADRADRI BHURGMPAHAD BULTOO FIELD KOTHAGUDEM PROBLEM RADIO TG VALASA
वन बिभाग के अधिकारियों ने जमीन छीनकर वृक्षारोपण के लिए उपयोग किए है मदद करें...
ग्राम: सिंगाराम, पंचायत:मुसलीमडूगू,मंडल बुरगुमपाड़,राज्य: तेलंगाना से तेल्लम जोगया बता रहे है,की आवेदन देने से भी हमलोग को जमीन का पट्टा नही मिल रहा है। जमीन से खेती करके जीने के लिए छत्तीसगढ़ से आये है।जमीन पट्टा नही होने के कारण forest अधिकारियो ने 3 एक्कड़ जमीन छीनकर वृक्षारोपण के लिए इस्तमाल किए है। अभी केवल 2 एक्कड जमीन हमको बचा है,जिसका पट्टा के लिए आवेदन दिए लेकिन पट्टा नहीं मिल रहा है।अभी 2 एकड जमीन में खेती करके जीने के लिए मुश्किल हो रहा है।इसलिए cgnet श्रेताओ से अपील कर रहे है की फॉरेस्ट अधिकारियों से बात करके जमीन पट्टा दिलाने में मदद करें।कलेक्टर @9392997100 संपर्क@9347880473.
