पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित हैं अभी तक सरकार हमें रोजगार नही दे रहा है...कृपया मदद करें

पखांजूर, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से हरी प्रसाद बता रहे हैं कि उन्हें उनके गाँव में नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान किया जिससे आहात होकर वे अपने गाँव छोड़कर अन्तःगढ़ में अपने पुरे परिवार के साथ आकर रह रहे हैं, यहाँ वे रोजी का मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| उनके पास किसी तरह का रोजगार नही है, सरकार भी उन्हें किसी तरह का कोई मदद नही कर रहा है| ये साथी छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की मांग करते हैं कि नक्सल प्राभावित पीड़ित परिवार को सहयोग दिलाने मदद करें| सम्पर्क नम्बर@7587305903. (184039)

Posted on: Feb 04, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: बिना कारण ही मेरे पति को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया था...

ग्राम-सोडे, ब्लाक-अन्तःगढ़,जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से पार्वती पति बैशाखू राम बता रहे हैं कि उनके पति को पुलिस ने बिना कारण ही 2 साल तक जेल में बंद करके रखा था पति के जेल जाने के बाद उनके घर के हालात ठीक नही था, खेती-बाड़ी, बच्चों के पढाई सभी नही हो रहे थे, गाँव के लोगों से मदद मांगकर खेती करवाते थे| गरीबी और बढ़ रही थी, उनको जेल से निकालने में बहुत पैसे खर्च हुए| इस समय घर के लिए सरकार भी कोई मदद नही कर रही थी| अब उनके पास राशन कार्ड है जिससे वे खाने के चावल सोसायटी मिल जाता है| वे अपने गाँव में मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं | सम्पर्क नम्बर@7587145102.

Posted on: Feb 01, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER POLICE SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में भेज दिया था...

जिला-कांकेर, थाना-अंतागढ़, (छत्तीसगढ़) से अगनुराम सोडी पिता सूबेदार सोडी बता रहे है कि मुझे पुलिस वाले जबरजस्ती नक्सली साबित कर के जेल ले गए थे, कभी खाना मिलता था, कभी नही मिलता था,बहुत परेशान था, घर मे भी सभी लोग परेशान थे, वकील मदद किए जेल से निकालने में तीन साल से पेशी जा रहा था, एक पेशी का 50 रूपया लेता था, अब पेशी आखरी हो गया है, वे जेल से छुट गये हैं| सम्पर्क नम्बर @7587145102. (184345) D

Posted on: Jan 30, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर बंधक बना लिया और जेल में भेज दिया था...

ग्राम-सोडे, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से चैत राम उइके बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने नक्सली के नाम से पकड़कर जेल में भेज दिया| उनके 4 बच्चे हैं घर के कमाने वाला कोई नही था जिससे उन्हें बहुत परेशानी हुई| वे गाँव के लोगों से कर्ज लेकर वकील को फीस देकर अपना केश का निपटारा करवाया, अभी वे घर में है लेकिन कोई रोजगार नही है, न ही सरकार कोई मदद कर रहा है, ये साथी छत्तीसगढ़ सरकार से मदद कि मांग कर रहे हैं, उन्हें दैनिक रोजगार दिलाने में सहायता करे|

Posted on: Jan 28, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में बंधक बनाकर रखा हम गरीब हैं...क्रपया मदद करें

ग्राम-सोडे, थाना-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से संकू राम आचला बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने 2005 में नक्सली समझकर जेल पहुंचा दिया था, घर मे उनके छोटे-छोटे थे घर में उनके अलावा कोई नही था कमाने वाला उनके जाने के बाद घर का हाल-बेहाल हो गया था| कई दिनों बाद वे जब जेल से आये तो अब उनके पास बहुत गरीबी है सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नही मिला है, ये साथी चाहते हैं सरकार उन्हें मदद करे | जिससे वे अपने परिवार के साथ सुखद जीवन का निर्वाह कर सके | सम्पर्क नम्बर@9098931331.

Posted on: Jan 27, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »