मौत संदेश देकर नहीं आता, आता है चुपचाप...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मौत संदेश देकर नहीं आता, आता है चुपचाप-
बच्चा जवान नहीं देखता-
ले जाता खीचकर अपने साथ-
वो अपना करनी कर जाता है-
पर दोष उसका नहीं होता, कुछ घटना घट...

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सबसे बड़ा है माया सबसे ऊपर छाया...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
सबसे बड़ा है माया सबसे ऊपर छाया-
किसी को नहीं बचाया-
अजगर बन सभी को खाया-
नही रहती किसी से दूर-
सभी को कर देती मजदूर...

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

माता पिता का मुख सूख जाता है...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
माता पिता का मुख सूख जाता है-
जिस बेटी की होती सगाई, बेटी का मुख खिल उठता है-
जब से पिया का संदेश पाई-
सबके सामने खोई-खोई रहती-
दीवारों से बाते करती-
निहारती रहती है आंगन का कोना कोना...

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

इस धरती में नहीं कोई उमंग, गर्मी लेकर आता जलन...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
इस धरती में नहीं कोई उमंग-
गर्मी लेकर आता जलन-
ठण्ड लाता ठिठुरन-
बरसात आता कीचड़ के संग-
पेट बड़ा है भारी, करता दुनिया दारी...

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हमारा जमीन छीनकर हमारा विकास कैसे...कहानी-

एक बड़ा गांव था| जो एक बड़ी आबादी वाला गांव था| गांव में चुनावी दौरे पर एक बड़ा नेता आने वाला था| उसके आने की तैयारी की गई| लोगो को पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई| खाने और सुरक्षा की व्यवस्था की गई| नेता जी के आने से पूर्व चमचो द्वारा भाषण बाजी शुरू किया गया| नेता जी आये| उनके स्वागत में सभी खड़े हुये| फिर अपना स्थान ग्रहण किये| नेता जी ने अपने भाषण में तरह-तरह के प्रलोभन और वादे किये| भाषण ख़त्म होने के बाद, एक लड़का बोला 2 मिनट के लिये माईक मुझे दीजिये| मुझे कुछ कहना है| लडके ने कहा सब ठीक है| लेकिन फैक्ट्री के लिये भूमि कहां से लायेंगे| हमारा जमीन छीनकर पैसे वालो को दे दिया जायेगा| फिर हमारा विकास कहां से होगा| विकास तो कंपनी का होगा| आपके चमचो का होगा| कंपनी तो बाहर से कर्मचारी लायेंगे| जिससे काम अच्छा हो| हम बेरोजगार के साथ बेघर भी हो जायेंगे | नेता जी चले गये| फिर दोबारा कोई नेता वहां भाषण देने नहीं आया |

Posted on: Apr 30, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »