हमारे गांव में आज तक शौचालय पूरा नहीं बना है, अधूरा बनाकर छोड़ दिये है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़ेकडमा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बघेल बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना हैं, 2 साल हो गया उसमे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, लोगों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@6260256870.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

मेरे पास रहने को घर नहीं है झोपड़ी में रहती हूँ, शिकायत करने पर भी सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...

पकली पारा, ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी उम्मे पति मंगरू बता रही है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है और बरसात के दिनों में पानी टपकता है और पानी में सोना पड़ता है | आवास के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत भी की थी लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG UMME YOJNA

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| गांव के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9479155483,संपर्क नंबर@9479151422.

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

मेरा राशनकार्ड बना था लेकिन 10 साल राशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण कश्यप बता रहे हैं उनका राशनकार्ड बना था 10 साल से उनका नाम काट दिया गया| 4 परिवार है| कई बोले हैं सचिव सरपंच को लेकिन अभी तक उनका राशनकार्ड नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9479155483,संपर्क नंबर@9479151422.

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION CARD

हमारे पारे में पानी की समस्या है, नाले का गन्दा पानी पीते है, कृपया मदद करें...

पाकलू पारा, पंचायत-कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी बुधुराम मंडावी और लकमा बता रहे है कि पाकलू पारा में पानी की बहुत समस्या है वे लोग नाले का पानी पीते ह| उनके पारे में 60 घर की बस्ती है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत भी किये है तो हो जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| उनका कहना कि है आयतु के घर के पास बोर हो जाता तो पानी की सुविधा होती| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके बोर खनन करवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर@7646875505, सचिव@9407642534, CEO@9406016762, PHE@9406078557.

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM MANDAVI CG WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »