री री लोयो रे रेला रे रेला...गोंडी गीत -
ग्राम-रिचुआ, पोस्ट-कुरुटोला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमिता बाई दर्रो एक गीत सुना रही है:
री री लोयो रे रेला रे रेला-
देत माला सगुनगा सदा श्रीस्टंम-
गुदुम बूटा चरोटा नकटी बन्दोरा-
कपस कुटी धनोरा अलग मडुआ-
अगरा की डगरा कोड्मी डगरा-
कनोजि के सागला नाक में लागला...
Posted on: Jan 26, 2018. Tags: AMITA BAI DARRO SONG VICTIMS REGISTER
रे रेलों रे रेलों रे रे रेला रे रेलों रे रेला...गोंडी मक्सा गीत -
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनारो बाई एक गोंडी मक्सा गीत सुना रही है:
रे रेलों रे रेलों रे रे रेला रे रेलों रे रेला-
वोहरा बोरा मरमा इन्जोरे-
तिमेलोर तामलोर नी दादा लो-
गिर्नेलोर डोकेलोर निहर दूँ लोर-
वोहरा बोरा मरमा इन्जोरे...
Posted on: Jan 25, 2018. Tags: MANARO BAI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने पांच साल पहले रोड में काम किया था, मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है...
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बिरझूराम, सनरा बाई, मंगली बाई ,सनारो बाई, कांडूराम बता रहे है कि पांच साल पहले रोड में काम किये थे उसका भुगतान नही हुआ है कुछ लोगो का मिल गया है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत किये थे कहते है कि नाम कट गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सचिव @7770931358, रोजगार सहायक@7587477416, C.E.O@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.
Posted on: Jan 22, 2018. Tags: BIRJURAM SANRA BAI MANGLI BAI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पतियों के स्वर्गवास को 3-7 साल हो गए पर हम लोगो को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा...
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर छत्तीसगढ़ से मंगली बाई, सनारो बाई और मेहेत्रिन बाई बता रहे हैं कि उनके पतियों का स्वर्गवास होने को लगभग 3-7 साल हो गया है लेकिन उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच-सचिव के पास आवेदन भी दिए तो कहते काम हो जायेगा, काम हो जायेगा ऐसा कहकर भगा देते हैं तो उनका कहना है कि विधवा पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.7587054500, संपर्क नम्बर@9406208904.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: MANGLI BAI SANARO BAI SONG VICTIMS REGISTER
10 साल हो गया हम लोगो का विधवा पेंशन नहीं मिलता, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
ग्राम-पंचायत चारामा ,ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सावली बाई कुंजाम, कुमारी बाई बता रहे हैं कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है जबकि उनके पतियों का स्वर्गवास होने को 5-10 साल हो गया है| उनके लिए उन्होंने सरपंच,सचिव के पास कई बार आवेदन किये हैं, पर वो काम हो जायेगा कहकर भगा देते हैं,तो उनका कहना है, कि सरकार का योजनायें सभी के लिए है जो हमें भी मिलना चाहिए| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच @7879567764, सचिव @9098150009, C.E.O.@9424299510. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@7746952402.


