3 साल से हर साल राशन कार्ड के लिए आवेदन करती हूँ पर मेरा राशन कार्ड नही बनता है...
कटईपारा, पंचायत-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बाबूलाल नेटी को बता रही हैं, मेरा राशनकार्ड नही बना है, 3 साल से अपनी बात को अधिकारियो के पास रख रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई, अधिकारी बन जाएगा बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो परअधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें :
सरपंच@8225057148, सचिव@9977688716, CEO@9977407988.
संपर्क नंबर@9174765195.
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
गुरतुर है तोर बोली गा मोबाईल रेडियो...छत्तीसगढ़ी सीजीनेट गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
गुरतुर है तोर बोली गा मोबाईल रेडियो-
मन के मोर गोठ रथे नोनी बाबु सबो कैथ-
दलाल के पोल खुल गे गा मोबाईल रेडियो-
दादा हर दाई ला कइथे मेडन माँ बेठे बेठे-
सबो मोबाईल रेडियों आथे गा केसे केसे-
गुरतुर है तोर बोली गा मोबाईल रेडियो...
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: BABULAL NETI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट बन गे मोर मितान, नोनी बाबू सब के कल्याण...जागरूकता गीत
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक सीजीनेट जागरूकता गीत सुना रहे है:
सीजीनेट बन गे मोर मितान नोनी बाबू सब के कल्यान-
नोनी बाबू सब के कल्यान नोनी बाबू सब के कल्यान-
चाहे हो समस्या तोर चाहे मन की बात हो-
चाहे रंग जहा तहा नम्बंर तोर साथ हो-
सीजीनेट मा गांव के बड शान बाबू सब के कल्याण
सीजीनेट बन गे मोर मितान नोनी बाबू सब के कल्याण...
Posted on: Jun 21, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पशुओ में खूनी दस्त का घरेलू उपचार
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी आज हम लोगो को मवेशियों में जब खून की दस्त हो तो उसका घरेलू उपचार बता रहे है, चार नीबू ले और उसको गाय के एक लीटर दूध में निचोड़ना है उसको निचोड़कर पिलाने से अगर आपकी गाय खून की दस्त कर रही हो तो तत्काल लाभ होगा आप इस प्रयोग को करके जरुर अपने बीमार पशु को स्वस्थ्य रख सकते है अगर हमारा पशु स्वस्थ्य रहेगा तो हमारी खेती बाड़ी में भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आयेगा, इन सब तकलीफों के लिए किसान पैसे खर्च करते हैं पर अगर हमें इन घरेलू नुस्खों के बारे में पता हो तो धन की भी बचत होती है | बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Jun 20, 2018. Tags: BABULAL NETI ANUPPUR HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप न होने से हम गांव के लगभग 200 लोग कुएं का गंदा पानी पीते हैं, कृपया मदद करे...
ग्राम-रूपपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रमणी यादव बता रहे हैं, उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 9 में पानी की समस्या है,जिसके लिए लोक सुराज अभियान के तहत हैण्डपंप के लिए आवेदन किये थे, लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ, गांव की लगभग 200 जनसंख्या है, पीने के पानी के लिए अर्धनिर्मित कुंए का उपयोग करते हैं, जिसका पानी गंदा हैं, अधिकारी आश्वासन देकर भूल जाते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करे: कलेक्टर@9425253380, PHE@9826603461. चन्द्रमणी@8225833825.
